दुमका में वज्रपात से तीन की मौत

Updated at : 05 Jun 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में वज्रपात से तीन की मौत

सरैयाहाट/दलाही/ दुमका : दुमका जिले में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो व्यक्ति घायल हो गये हैं. दलाही व सरैयाहाट में तेज आंधी पानी के साथ वज्रपात की घटना में तीन लोगों की जान चली गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. मटिहानी गांव के विजय दास (40) व पवन दास […]

विज्ञापन
सरैयाहाट/दलाही/ दुमका : दुमका जिले में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो व्यक्ति घायल हो गये हैं. दलाही व सरैयाहाट में तेज आंधी पानी के साथ वज्रपात की घटना में तीन लोगों की जान चली गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.
मटिहानी गांव के विजय दास (40) व पवन दास (35) मथाकेशो पंचायत के जमुनिया गांव में राज मिस्त्री का काम कर रहे थे. काम कर रहे निर्माणाधीन मकान के बगल में ही बिजली गिरने से विजय दास की मौके पर मौत हो गयी, बिजली गरजते समय विजय दास अपने मोबाइल फोन से कहीं बात कर रहे थे, जिसकी वे चपेट आ गया.
चरकापाथर पंचायत के पडपहरा गांव में वज्रपात हो जाने से 45 वर्षीय उमेश मरिक की मौत हो गयी. मसलिया के खुटोजोरी गांव में वज्रपात से 28 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गयी. बाराटोला के मुख्तार अंसारी की पत्नी रहिना बीबी अपने ही घर के दरवाजे के समीप बैठी हुई थी. ठनका गिरने से चपेट में आ गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola