बभनडीहा के किसान दुग्ध उत्पादन कर बनें आत्मनिर्भर

Updated at : 01 Jun 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
बभनडीहा के किसान दुग्ध उत्पादन कर बनें आत्मनिर्भर

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के चमराबहियार पंचायत अंतर्गत बभनडीहा गांव के बजरंगबली मंदिर परिसर में गोपीनाथ राउत की अध्यक्षता में दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच एक बैठक की गयी. जिसमें किसान उत्पादक संगठन के गठन, पंजीकरण व संचालन के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की. नाबार्ड के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र ट्रस्ट के सचिव सुनील […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड के चमराबहियार पंचायत अंतर्गत बभनडीहा गांव के बजरंगबली मंदिर परिसर में गोपीनाथ राउत की अध्यक्षता में दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच एक बैठक की गयी. जिसमें किसान उत्पादक संगठन के गठन, पंजीकरण व संचालन के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की. नाबार्ड के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र ट्रस्ट के सचिव सुनील कुमार मिश्रा ने दुग्ध उत्पादन में सरकारी योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी. इस कार्यशाला में बभनडीहा किसान उत्पादक संगठन का गठन किया गया. जिसमें दस निदेशकों का चयन किया गया है. उत्पादक संगठन का भारतीय कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकरण कराया जायेगा.

1000 रुपये देकर किसान कंपनी के शेयर धारक बनेंगे. वर्तमान में 100 दूध उत्पादक किसान इसके शेयर धारक रहेंगे जिसे कंपनी से जोड़ा गया है. एक वर्ष के बाद 500 किसान शेयर धारक हो जायेंगे. देवानंद कुमार ने दुग्ध उत्पादक किसानों को कंपनी के नियम कानून एवं इसके संचालन विधि की जानकारी दी. उत्पादक संगठन कंपनी का गठन कार्य नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से किया जा रहा है. संस्था के सचिव सह परियोजना संचालक श्री मिश्रा ने बताया कि मौके पर धनंजय राउत, विनोद राउत, संजीव चौधरी, गौतम, तारणी राउत, सौरभ कुमार, मधु देवी, चांदनी देवी सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola