दो बाइक सवार के पैर टूटे

जामा : थाना के चिकनियां चांदनी चौक मार्ग पर कोल्हड़िया समीप बुधवार की देर रात ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में दो के पैर टूट गये. जानकारी के अनुसार कोल्हड़िया के मुन्ना लायक उम्र 30 वर्ष फाड़ासिमर में रहने वाले अपने बहनोई राजू लायक को लेकर चांदनी चौक से पान खाकर घर जा रहे थे. […]
जामा : थाना के चिकनियां चांदनी चौक मार्ग पर कोल्हड़िया समीप बुधवार की देर रात ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में दो के पैर टूट गये. जानकारी के अनुसार कोल्हड़िया के मुन्ना लायक उम्र 30 वर्ष फाड़ासिमर में रहने वाले अपने बहनोई राजू लायक को लेकर चांदनी चौक से पान खाकर घर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आते ट्रैक्टर से धक्का लग गया और बाइक सवार दोनों व्यक्ति का पैर टूट गया. घरवाले दोनों को इलाज के लिये देवघर ले गये. ट्रैक्टर वहां से तेज रफ्तार से बाला बहियार की तरफ भागा और भागने के क्रम में बिजली के पोल से भी टकरा गया, जिससे बिजली पोल गिर गया. पोल गिरने से दर्जनों गांव की बिजली बाधित हो गयी है. ट्रैक्टर को पुलिस जब्त कर जामा थाना ले गयी है. सूत्रों की मानें तो ट्रैक्टर लोधना के फारूक शेख की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




