पूर्व मुखिया समेत 11 घायल

Updated at : 31 May 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया समेत 11 घायल

दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र की मुड़भंगा पंचायत के दोमुहानी गांव में बुधवार की दोपहर पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जम कर लाठी चली है. मारपीट में पूर्व मुखिया सहित 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. सभी को मुफस्सिल थाना पुलिस की सहायता से सदर अस्पताल में भर्ती कराया […]

विज्ञापन

दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र की मुड़भंगा पंचायत के दोमुहानी गांव में बुधवार की दोपहर पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जम कर लाठी चली है. मारपीट में पूर्व मुखिया सहित 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. सभी को मुफस्सिल थाना पुलिस की सहायता से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में दोनों पक्षों से छह और पांच लोग शामिल हैं.

पुलिस ने घायलों का बयान लेकर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार गांव के मसीचरण मरांडी और पूर्व मुखिया ब्रैंत्युस हेंब्रम के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था. वहीं मसीचरण पूर्व मुखिया के घर के समीप लगे पेड़ को काट रहा था, मुखिया ने मना किया तो दोनों आमने-सामने हो गये और मारपीट की नौबत आ गयी.

दोनों अपने घर से रॉड और लाठी लेकर पहुंचे और एकदूसरे पर हमला कर दिया हमले में एक पक्ष से पुर्व मुखिया के अलावे बड़ा भाई डीजन मरांडी, जोना हेंब्रम, स्टीफन हेंब्रम, बिटिया सोरेन व दानियल मरांडी घायल हो गये. वहीं दूसरे पक्ष से मसीचरण मरांडी का पुत्र अरुण हेंब्रम, इग्नेतियस मरांडी, धोना हेंब्रम व इशाहक हेंब्रम घायल हो गये.

चौकीदार से हमले की सूचना मिलने पर एएसआइ शशिकांत ठाकुर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. अस्पताल में मसीचरण ने बताया कि पहले से विवाद होने के कारण आरोपी पक्ष के लोगों ने अचानक घर में घुस कर हमला बोल दिया और सभी की जमकर पिटायी की. वहीं पूर्व मुखिया का कहना था कि मसीचरण गांव का दबंग है और अपने को मुखिया कहता है. सदर अस्पताल पहुंचे अवर निरीक्षक डीबी सिंह ने दोनों पक्ष के लोगों का बयान लिया. पुलिस दोनों पक्ष पर मामला दर्ज करते हुए मामले की असली वजह जानने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola