दुमका : पथरिया की मुखिया रिश्वत लेते गिरफ्तार

दुमका एसीबी की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड की पथरिया पंचायत की मुखिया अंजली बेसरा को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. मुखिया ने गांव के ही सुबोध मंडल से सड़क निर्माण की योजना का विपत्र के भुगतान को लेकर बने चेक पर हस्ताक्षर […]
दुमका एसीबी की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड की पथरिया पंचायत की मुखिया अंजली बेसरा को 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. मुखिया ने गांव के ही सुबोध मंडल से सड़क निर्माण की योजना का विपत्र के भुगतान को लेकर बने चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी.
मुखिया चेक पर तब तक साइन करने को तैयार नहीं थी, जब तक उसे 10 प्रतिशत राशि नहीं मिल रही थी. ऐसे में सुबोध मंडल ने एसीबी से संपर्क किया. सूचना के सत्यापन के बाद मांग की गयी रिश्वत की राशि के भुगतान के क्रम में मुखिया अंजली बेसरा को एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




