बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले

Updated at : 26 May 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले

दुमका : जिले में दोपहर बाद हुई वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आयी है. लगभग एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को ऊमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वर्षा बंद होते ही लोग सड़कों पर निकल पड़े. वर्षा के बाद मौसम सुहाना हो गया है. लगभग एक घंटे तक हुए […]

विज्ञापन

दुमका : जिले में दोपहर बाद हुई वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आयी है. लगभग एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बाद लोगों को ऊमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वर्षा बंद होते ही लोग सड़कों पर निकल पड़े. वर्षा के बाद मौसम सुहाना हो गया है. लगभग एक घंटे तक हुए बारिश के बाद खेतों में भी पानी जमा हो गया है. खेतों में नमी देख किसानों के चेहरे खिल गये हैं. रानीश्वर में दोपहर बाद आयी आंधी से घंटों बिजली गुल हो गयी. वहीं बारिश से मौसम सुहाना हो गया.

दो दिनों से ऊमस भरी गर्मी व कट-कट कर बिजली मिलने से लोग परेशान थे. आंधी के पहले बिजली गुल हो जाने के बाद फिर कब बिजली बहाल होगी. इसकी गारंटी नहीं है. एक घंटे तक मूसलधार बारिश होने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. वही किसानों द्वारा खेतों में लगाये गये गरमा फसल मकई, खीरा, कद्दू, करेला में पटवन हो जाने से किसान खुश दिखे.इधर, बासुकिनाथ प्रतिनिधि के अनुसार जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को आंधी पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. तीन बजे दिन में ही अंधेरा छा गया. जबकि ऊमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली. वहीं प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों फूस के छप्पर उड़ गये. इसमें हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola