पेट्रोल-डीजल रेट लेटेस्ट अपडेट, जानें 5 अप्रैल को आपके शहर में क्या है कीमत?

Updated at : 05 Apr 2026 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 05 April 2026

फ्यूल पंप की मशीन (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 05 April 2026: पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी हो गए हैं. कहीं राहत मिली है तो कहीं जेब पर बोझ बढ़ा है. मुंबई से पटना तक की पूरी रेट टेबल और ताजा अपडेट जानने के लिए ये आर्टिकल आखिर तक पढ़ें.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 05 April 2026: आज 5 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज के कीमतों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. जहां मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतों में मामूली गिरावट आई है, वहीं नोएडा और गया जैसे शहरों में जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है. दिल्ली और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आज कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. 

आज पेट्रोल के क्या हैं रेट?

आज मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जिसमें कल के मुकाबले 4 पैसे की मामूली कटौती देखी गई है. बेंगलुरु में पेट्रोल 102.55 रुपये पर आ गया है. हालांकि, नोएडा में पेट्रोल 13 पैसे महंगा होकर 94.90 रुपये पर पहुंच गया है. बिहार के गया में भी 34 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है. 

पेट्रोल रेट टेबल 5 अप्रैल 2026:

शहरकीमत (₹/लीटर)बदलाव
मुंबई₹103.50-0.04
दिल्ली₹94.770.00
कोलकाता₹105.410.00
चेन्नई₹100.90-0.16
बेंगलुरु₹102.55-0.37
भोपाल₹106.520.00
पटना₹105.230.00
नोएडा₹94.90+0.13
गुरुग्राम₹95.650.00
रांची₹97.86-0.58
भागलपुर₹106.02-0.19
गया₹106.28+0.34
मुजफ्फरपुर₹106.00+0.22
देवघर₹97.64+0.04
धनबाद₹98.17+0.28
जमशेदपुर ₹97.80-0.18
सोर्स: गुडरिटर्न्स

डीजल की कीमतों में क्या बदला?

डीजल की बात करें तो आज मुंबई में इसकी कीमत 90.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. चेन्नई और बेंगलुरु में डीजल के दाम गिरे हैं, जिससे वहां के वाहन चालकों को राहत मिली है. वहीं, झारखंड के रांची में डीजल की कीमतों में 58 पैसे की बड़ी गिरावट देखी गई है, जबकि नोएडा और गया में डीजल के दाम बढ़ गए हैं. 

डीजल रेट टेबल 5 अप्रैल 2026:

शहरकीमत (₹/लीटर)बदलाव
मुंबई₹90.030.00
दिल्ली₹87.670.00
कोलकाता₹92.020.00
चेन्नई₹92.49-0.12
बेंगलुरु₹90.65-0.34
भोपाल₹91.890.00
पटना₹91.490.00
नोएडा₹88.01+0.12
गुरुग्राम₹88.100.00
रांची₹92.62-0.58
भागलपुर₹92.21-0.18
गया₹92.48+0.33
मुजफ्फरपुर₹92.19+0.21
देवघर₹92.34+0.05
धनबाद₹92.93+0.29
जमशेदपुर  ₹92.55-0.18
सोर्स: गुडरिटर्न्स

कीमतें बार-बार क्यों बदलती हैं?

फ्यूल की कीमतें कई चीजों पर टिकी होती हैं. सबसे बड़ा कारण कच्चा तेल (Crude Oil) है, जो इंटरनेशनल मार्केट से खरीदा जाता है. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती, सरकारी टैक्स (Tax) और रिफाइनिंग का खर्च भी यह तय करता है कि आपकी जेब पर कितना बोझ पड़ेगा. हर राज्य का अपना टैक्स (VAT) अलग होता है, इसलिए एक शहर से दूसरे शहर की कीमतों में अंतर दिखाई देता है. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil कस्टमर: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL कस्टमर: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL कस्टमर: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें 4 अप्रैल को आपके शहर में क्या है तेल का भाव?

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola