खुले में शौच मुक्त घोषित हुआ दुमका नगर परिषद‍ क्षेत्र

Updated at : 06 Mar 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
खुले में शौच मुक्त घोषित हुआ दुमका नगर परिषद‍ क्षेत्र

दुमका : थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के बाद दुमका नगर परिषद‍ क्षेत्र खुले में शौचमुक्त अर्थात ओडीएफ घोषित हो गया है. जल्द ही इसका प्रमाण-पत्र भी दुमका नगर परिषद‍ को मिलने की उम्मीद है. सिटी मैनेजर मेघनाथ चौधरी ने बताया कि कार्यालय को यह संदेश प्राप्त हुआ है कि 22 फरवरी को थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के […]

विज्ञापन

दुमका : थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के बाद दुमका नगर परिषद‍ क्षेत्र खुले में शौचमुक्त अर्थात ओडीएफ घोषित हो गया है. जल्द ही इसका प्रमाण-पत्र भी दुमका नगर परिषद‍ को मिलने की उम्मीद है. सिटी मैनेजर मेघनाथ चौधरी ने बताया कि कार्यालय को यह संदेश प्राप्त हुआ है कि 22 फरवरी को थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के बाद दुमका नगर परिषद‍् को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है. श्री चौधरी ने बताया कि दुमका नगर परिषद‍ क्षेत्र क्षेत्र में करीब 11 हजार मकान हैं.

इनमें 1382 घरों में शौचालय का निर्माण कराया गया है. नगर परिषद ने स्वयं अपने स्तर से चार माह पूर्व शहर को खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया था. इसके बाद ही दिल्ली से उक्त टीम पहुंची थी. उसने अपने पैरामीटर में नगर परिषद द्वारा कराये गये कार्य का अवलोकन किया. टीम ने नगर क्षेत्र के विद्यालयों, वार्डों, स्लम एरिया, व्यावसायिक व आवासीय इलाकों के अलावा पब्लिक व सामुदायिक शौचालय आदि की पड़ताल की थी. उसकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने नगर परिषद क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त घोषित कर दी है.

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों दुमका को ओडीएफ बनाने के लिए कई तरह के अभियान को गति दी गयी थी. घर-घर में डस्टबीन बांटे गये थे. दमकता दुमका-चमकता दुमका अभियान चलाकर पूरे शहर को जन भागीदारी से स्वच्छ बनाने की पहल भी हुई थी. लोगों को इस मुद्दे पर संवेदनशील बनाने का कारगर प्रयास हुआ था.

थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के बाद की गयी घोषणा
जल्द प्रमाण-पत्र मिलने की भी है उम्मीद
दमकता दुमका-चमकता दुमका अभियान में लोगों की भागीदारी का दिखा असर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola