बाबूपाड़ा में बंद मकान से 13 लाख की संपत्ति चोरी

Updated at : 27 Feb 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
बाबूपाड़ा में बंद मकान से 13 लाख की संपत्ति चोरी

दुमका नगर : उपराजधानी दुमका में चोरों के हौसले बुलंद हैं. चोरों का गिरोह ऐसे घरों का निशाना लगातार बना रहा है, जो बंद पड़े रहते हैं. महीने भर के अंदर तीन घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है. सोमवार को शहर के न्यू बाबूपाड़ा मुहल्ले में एक बंद घर में हुई चोरी का […]

विज्ञापन

दुमका नगर : उपराजधानी दुमका में चोरों के हौसले बुलंद हैं. चोरों का गिरोह ऐसे घरों का निशाना लगातार बना रहा है, जो बंद पड़े रहते हैं. महीने भर के अंदर तीन घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है. सोमवार को शहर के न्यू बाबूपाड़ा मुहल्ले में एक बंद घर में हुई चोरी का मामला सामने आया है. इस घर से चोरों ने लगभग 13 लाख रुपये के आभूषण व नकदी की चोरी कर ली है. गृहस्वामी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 22 फरवरी को वे अपनी मां की आंखों का ईलाज कराने कोलकाता गये थे.

वहां से वे लोग सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे लौटे. घर के सामने के पहले दो गेट तो ठीक उसी तरह बंद थे, जिस तरह वे लगाकर गये थे, लेकिन घर का मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था. वे लोग अंदर गये तो अवाक रह गये. कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था. दो कमरे का अलमीरा और दीवान तोड़कर चोर लगभग सात से आठ लाख रुपये नकद और लगभग जेवर की ले गये है. आशंका जतायी जा रही है कि चोरों ने करीब दो-तीन दिन पहले वारदात को अंजाम दिया है. बंद कमरे में आराम से बैठकर अलमीरा और दीवान को तोड़कर सामानों की चोरी की है.

बाबूपाड़ा में बंद मकान से…
कमरे के अंदर जहां-तहां पान-पुड़िया खाकर थूका गया था. अपराधी वारदात को अंजाम देकर पीछे के गेट का ताला तोड़कर बड़े आराम से निकल गये थे.
गृहस्वामी अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा घटना की सूचना नगर थाना में दी गयी, जिसके बाद नगर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर रामपूजन सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया. अपराधियों का सुराग लगाने के लिए खोजी कुत्ते को मौके पर लाया गया. लेकिन किसी प्रकार का सुराग हाथ नहीं लगा.
22 फरवरी को मां का इलाज कराने कोलकाता गये थे अशोक गुप्ता
आठ लाख नकद भी चुरायी
सोमवार की शाम लौटे तो घर के सारे कीमती सामान थे गायब
महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल, खोजी कुत्ता भी नहीं लगा सका सुराग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola