पारा 4.5 डिग्री पहुंचा, जनजीवन प्रभावित

Updated at : 09 Jan 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
पारा 4.5 डिग्री पहुंचा, जनजीवन प्रभावित

दुमका : उपराजधानी दुमका में पारा लगातार गिरता जा रहा है. सोमवार को न्यूनतम तापमान जहां 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ. वहीं अधिकत्तम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. शीतलहर चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है. दिन में धूप खिली रहने के बावजूद लोग कंपकंपाते को मजबूर हैं. ठंड की […]

विज्ञापन

दुमका : उपराजधानी दुमका में पारा लगातार गिरता जा रहा है. सोमवार को न्यूनतम तापमान जहां 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ. वहीं अधिकत्तम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. शीतलहर चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है. दिन में धूप खिली रहने के बावजूद लोग कंपकंपाते को मजबूर हैं. ठंड की वजह से मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या भी सदर अस्पताल और दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों में अधिक पहंच रही है. इधर, कोहरे के कहर से वाहनों की रफ्तार थम गयी है.

लोग दिन के 9-10 बजे के बाद तब बाहर निकल रहे हैं, जब धूप तेज होती है और तापमान थोड़ा चढ़ता है. फिलहाल हर जुबान पर ठंड की चर्चा हो रही है. शाम ढलते ही सड़कें वीरान हो जाती है. तेज पछिया हवा से लोग खासे परेशान हैं. लोग अपने-अपने घरों में दुबक जाते हैं. इधर, ठंड के तेवर चढ़ते ही बाजार में अचानक गर्मी आ गयी है. शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोग जम कर गर्म कपड़े की खरीदारी करने में जुट गये हैं. टीन बाजार समेत अन्य जगहों पर अस्थायी दुकानों में ग्राहकों की खासी भीड़ जुटी रहती है.

10 तक कुहासे का दिखेगा असर
दुमका जिला में 10 जनवरी तक कुहासे का असर दिखेगा. धूप भी अच्छी नहीं रहेगी. बादल से ढंके रहने से पारा नीचे ही रहेगा. हालांकि 11 जनवरी से धूप खिलने की संभावना जतायी गयी है. 11 से 14 जनवरी तक आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. अब तक के पूर्वानुमान में बारिश की कोई संभावना नहीं जातयी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola