स्कूल बस व बाइक की टक्कर में एक घायल

मिहिजाम : चित्तरंजन रेलनगरी के गड्डा कॉलोनी इलाके में 26 नंबर रास्ता मोड़ पर शुक्रवार सुबह स्कूल बस (डब्ल्यूबी 37 सी 2349) से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक दिलीप मिस्त्री (25) घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों ने कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद […]
मिहिजाम : चित्तरंजन रेलनगरी के गड्डा कॉलोनी इलाके में 26 नंबर रास्ता मोड़ पर शुक्रवार सुबह स्कूल बस (डब्ल्यूबी 37 सी 2349) से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक दिलीप मिस्त्री (25) घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों ने कस्तूरबा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. 26 नंबर रास्ता के मोड़ के पास स्कूल बस मुड़ने वाली थी. इसी दौरान अस्पताल की ओर से आ रही मोटरसाइकिल व बस की भिड़ंत हो गयी. इस घटना में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं यात्री बस के सामने की कांच टूट गई. इस मामले में पुलिस ने बताया कि बीआरएस स्कूल में बस से छात्र-छात्राओं को विद्यालय पहुंचाने का कार्य करता है. दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




