दुधानी समेत चार जगहों पर सड़क की मांग पूरी, कार्य शुरू

दुमका : शहर से सटे दुधानी, सरुवा, तेलीपाड़ा, भंडारीटोला में रहनेवाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. इस इलाके की गलियों में अच्छी सड़क का निर्माण होने जा रहा है. तमाम गलियों को एक साथ आरइओ विभाग द्वारा बनवाया जायेगा. गुरुवार को इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस […]
दुमका : शहर से सटे दुधानी, सरुवा, तेलीपाड़ा, भंडारीटोला में रहनेवाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. इस इलाके की गलियों में अच्छी सड़क का निर्माण होने जा रहा है. तमाम गलियों को एक साथ आरइओ विभाग द्वारा बनवाया जायेगा. गुरुवार को इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने किया.
शहर से सटे होने के बावजूद इन गलियों में सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था. प्रभात खबर ने सात जुलाई को इस इलाके के सड़क की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने अपनी प्राथमिकता में इसे शामिल करने की बात कही थी. उन्होंने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह से कहा कि सड़क के बन जाने से काफी सहूलियत होगी. सड़क का निर्माण इस तरीके से हो रहा है. जिससे पूरा इलाका लाभान्वित होगा और प्रमुख सड़कें भी इससे कनेक्ट हो पायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




