पुरुषों के चुनाव लड़ने का सपना चूर

दुमका : नगर परिषद् दुमका के लिए इस बार भी अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित हो गया है. ऐसे में उन पुरुषों के लिए अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का सपना चकनाचूर हो गया है. जिन्होंने अंदर ही अंदर चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी थी और तैयारी तेज कर […]
दुमका : नगर परिषद् दुमका के लिए इस बार भी अध्यक्ष का पद महिला के लिए आरक्षित हो गया है. ऐसे में उन पुरुषों के लिए अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने का सपना चकनाचूर हो गया है. जिन्होंने अंदर ही अंदर चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी थी और तैयारी तेज कर दी थी. ऐसे लोगों की चल रही तैयारी धरी की धरी रह गयी है. इस वर्ष होनेवाले निकाय चुनाव की बाबत बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने जो सूची जारी की है. उसमें दुमका नगर परिषद् के लिए आरक्षण महिला के लिए किया गया है. किसी कोटि के लिए इस पद का आरक्षण नहीं किया गया है, मतलब किसी भी वर्ग की महिला इस पद पर चुनाव लड़ पायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




