साइबर अपराधियों के दो सहयोगी गिरफ्तार
Updated at : 17 Dec 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

कमीशन पर पासुबक उपलब्ध कराने का करते थे काम तालझारी थाना क्षेत्र के बरमासा गांव से किया गिरफ्तार दुमका कोर्ट : जिले के साइबर डीएसपी ने तालझारी थाना क्षेत्र के बरमासा गांव से साइबर अपराधियों को सहयोग करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर डीएसपी श्रीराम […]
विज्ञापन
कमीशन पर पासुबक उपलब्ध कराने का करते थे काम
तालझारी थाना क्षेत्र के बरमासा गांव से किया गिरफ्तार
दुमका कोर्ट : जिले के साइबर डीएसपी ने तालझारी थाना क्षेत्र के बरमासा गांव से साइबर अपराधियों को सहयोग करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर डीएसपी श्रीराम सामद ने बताया कि तालझारी थाना क्षेत्र के बरमासा गांव से इन दोनो को गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम अली बक्श अंसारी व हीरो राणा हैं. दोनों अपराधियों द्वारा कमीशन पर पास बुक और एटीएम साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया जाता था. उनके पास से दो मोबाइल भी बरामद किया गया है. 18 नवंबर 2016 को रुकमणि साह ने नगर थाना में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.
रुकमणि साह के खाते से एक लाख 39 रुपये की निकासी कर ली गयी थी. इसके बाद साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी. पाया था कि उसके खाते से जो भी राशि निकासी हुई थी, उससे ऑनलाइन शाॅपिंग कर लिया गया था. रेलवे व सिनेमा के टिकट भी खरीदे गये थे. एमेेजन और फ्लिपकार्ट से खूब खरीदारी की गयी थी. डीएसपी ने बताया कि अली बक्श अंसारी और हीरो राणा दोनों ही मेठ हैं. मजदूरी कराने लोगों को हिमाचल प्रदेश लेकर जाते हैं. 43 मजदूरों के खाते में मजदूरी के पैसे देने के नाम पर बैंक में खाता उन्होंने खोलवाया था. जब सभी मजदूर वापस घर आ गये, तो सभी के पास बुक और एटीएम कार्ड अलीबक्श अंसारी और हीरो राणा ने ले लिया. अलीबक्श अंसारी व हीरो राणा ने साइबर अपराधियों से मिलकर कमिशन पर एटीएम कार्ड दे दिया. पांच पासबुक पर 10 हजार रुपये का सौदा किया. इसके बाद दोनों साइबर अपराध में जुड़ गये.जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




