सड़क हादसे में अज्ञात की मौत

Updated at : 15 Dec 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में अज्ञात की मौत

दुर्घटना. दुमका-पाकुड़ मार्ग पर बाइक से गिरे दो युवक, एक जख्मी गश्ती के दौरान पुलिस ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मार्ग पर कुकुरतोपा के नजदीक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें से एक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो […]

विज्ञापन

दुर्घटना. दुमका-पाकुड़ मार्ग पर बाइक से गिरे दो युवक, एक जख्मी

गश्ती के दौरान पुलिस ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल
दुमका : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मार्ग पर कुकुरतोपा के नजदीक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें से एक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले हो गयी. दोनों की पहचान नहीं हो सकी है. गश्ती के दौरान मुफसिल थाना पुलिस की नजर दोनों पर पड़ी. दोनों सड़क पर गिरे हुए थे. मोटरसाइकिल वहीं पड़ी हुई थी. पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं घायल युवक का इलाज शुरू है. दोनों युवक कहां के रहनेवाले हैं. यह पड़ताल की जा रही है.
सड़क हादसे में दो युवक जख्मी, गंभीर: दुमका. दुमका-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा आमजोला गांव के समीप हुई सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. पुलिस की सहायता से दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सक के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक एक ही बाईक पर सवार होकर गुहियाजोरी की ओर आ रहे थे.
छोटा आमजोला के समीप चालक द्वारा संतुलन खो देने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल राजेश हांसदा देवघर जिला अंतर्गत पालोजोरी थाना क्षेत्र के गादी गांव का रहने वाला है. वही दूसरे युवक की पहचान अबतक नही हो पायी है. घायल राजेश हांसदा का भाई रूबी लाल हांसदा ने बताया राजेश बुधवार को काम के सिलसिले से गोपीकांदर प्रखंड के दुर्गापुर आया था. गुरुवार को घर से अकेले निकला था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola