गैंगरेप मामले में 16 आरोपितों पर चार्जशीट
Updated at : 08 Dec 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

कोर्ट में अनुसंधानकर्ता ने समर्पित किया आरोप-पत्र एक आरोपित फरार घोषित दुमका कोर्ट : दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रिंग रोड के समीप दिग्घी गांव में आदिवासी युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में 16 आरोपितों के खिलाफ अनुसंधानकर्ता ने कोर्ट में आरोप-पत्र समर्पित कर दिया है. भादवि की धारा 323, 341, 342, 387, 376, […]
विज्ञापन
कोर्ट में अनुसंधानकर्ता ने समर्पित किया आरोप-पत्र
एक आरोपित फरार घोषित
दुमका कोर्ट : दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रिंग रोड के समीप दिग्घी गांव में आदिवासी युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में 16 आरोपितों के खिलाफ अनुसंधानकर्ता ने कोर्ट में आरोप-पत्र समर्पित कर दिया है. भादवि की धारा 323, 341, 342, 387, 376, 504, 506, 201 व 34 के तहत दुमका मुफस्सिल पुलिस ने कांड संख्या 97/17 दर्ज किया था. इस कांड के एक अभियुक्त नीरज हांसदा को फरार घोषित कर 16 पर चार्जशीट समर्पित किया गया
घटना आठ सितंबर की थी. खिलाफ चार्जशीट समर्पित किया गया है, उसमें ताराजोड़ा का दानियल किस्कू, तेलियाचक नावाडीह का सद्दाम अंसारी, कुर्बान अंसारी, चांदोपानी का अनिल राणा, कोदोखीचा का सूरज सोरेन, शैलेंद्र मरांडी, जयप्रकाश हेंब्रम, अलविनुस हांसदा, सुभाष हांसदा, तेलियाचक का शहबाज अंसारी, इमरान अंसारी, बागडुबी का सुमन सोरेन, गुहियाजोरी का मार्शल मुर्मू व जॉन मुर्मू, हाबिल टुडू के के नाम शामिल है.
पुरुष मित्र के साथ निकली थी घूमने
युवती अपने 26 वर्षीय पुरुष मित्र के साथ 6 सितंबर की शाम घूमने के लिए निकली थी. दिग्घी में शाम सात बजे के करीब वे लोग रूके थे. इसी दौरान वहां चार-पांच लड़के आ गये और पूछा तुम लोग यहां क्या कर रहे हो. जब कहा कि यहां घूमने आये हैं. इस पर लड़कों ने कहा कि तुम लोग इतने लेट से यहां गलत काम करने आये हो. फिर कहा – पैसे निकालो. चार हजार रुपये मांगा, उन्होंने इनकार किया, तो वे लोग गलत नीयत से आपत्तिजनक हरकत करने लगे. मना करने पर दोस्त से मारपीट शुरू कर दी. फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया था. इसके विरोध में आदिवासी संगठनों ने भी विरोध प्रदर्शन कर जल्द से जल्द आराेपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




