एडीबी रोड पर गड्ढे देख भड़के मुख्यमंत्री

दुमका : पाकुड़ में संताल परगना स्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी के बाद सड़क मार्ग से दुमका लौटने के क्रम में सड़क पर उभर आये गड्ढे को देख सीएम रघुवर दास भड़क गये. उन्होंने दुमका राजभवन पहुंचकर पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को बुलावा कर सड़क को अविलंद दुरुस्त करवाने को कहा. गोबिंदपुर-साहिबगंज पथ पर […]
दुमका : पाकुड़ में संताल परगना स्तरीय बजट पूर्व संगोष्ठी के बाद सड़क मार्ग से दुमका लौटने के क्रम में सड़क पर उभर आये गड्ढे को देख सीएम रघुवर दास भड़क गये. उन्होंने दुमका राजभवन पहुंचकर पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को बुलावा कर सड़क को अविलंद दुरुस्त करवाने को कहा. गोबिंदपुर-साहिबगंज पथ पर दुमका और पाकुड़ के बीच कई जगहों पर बीच सड़क में गड्ढे हो जाने से आवागमन पर असर पड़ रहा है. सीएम ने कहा कि छोटे गड्ढे को अभी नहीं भरा गया,
तो बाद में गहरे हो जायेंगे. समय रहते इसकी मरम्मत हो. सरकार ने सड़कों की मरम्मत का जब प्रावधान रखा है, तो उस पर काम होना चाहिए. इंतजार नहीं करना चाहिए. इससे पूर्व सीएम रात के सवा आठ बजे के करीब दुमका राजभवन पहुंचे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. राजभवन में समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी भी मौजूद थी. सीएम सुबह हेलीकाॅप्टर से रांची प्रस्थान करेंगे. उनका रात्रि विश्राम दुमका राजभवन में ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




