अस्ताजोड़ा की मुखिया शबनम सोरेन निलंबित

Updated at : 02 Dec 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
अस्ताजोड़ा की मुखिया शबनम सोरेन निलंबित

सात लाख अड़सठ हजार छह सौ सत्तर रुपये के चेक काटने का मामला मुखिया पर है मनमानी का आरोप दुमका : ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज) रांची के निर्देश के आलोक में उपायुक्त मुकेश कुमार ने काठीकुंड प्रखंड के ग्राम पंचायत अस्ताजोड़ा के मुखिया सोनी शबनम सोरेन को निलंबित करते हुए मुखिया के कार्यों का […]

विज्ञापन

सात लाख अड़सठ हजार छह सौ सत्तर रुपये के चेक काटने का मामला

मुखिया पर है मनमानी का आरोप
दुमका : ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज) रांची के निर्देश के आलोक में उपायुक्त मुकेश कुमार ने काठीकुंड प्रखंड के ग्राम पंचायत अस्ताजोड़ा के मुखिया सोनी शबनम सोरेन को निलंबित करते हुए मुखिया के कार्यों का संपादन करने का आदेश वित्तीय शक्ति सहित उप मुखिया को दे दिया है. मुखिया सोनी सबनम सोरेन के विरुद्ध उप मुखिया एवं अन्य वार्ड सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र प्राप्त हुआ था. जिसमें मुखिया के मनमाने कार्यकलाप की शिकायत की गयी थी. शिकायत पत्र के आलोक में पंचायत राज पदाधिकारी काठीकुंड तथा सहायक निदेशक पंचायत राज दुमका से जांच कराया गया.
पदाधिकारियों से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अवलोकन से कार्यकारिणी की नियमित मासिक बैठक नहीं बुलाना तथा अभिलेख का विधिवत संधारण नहीं करवा कर तथा बिना अभिलेख के अवलोकन के चेक निर्गत किये जाने की बातें सामने आयी. जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि माह जनवरी 2016 से नवम्बर 2017 तक ग्राम पंचायत कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई परन्तु फरवरी, अप्रैल, जून, जुलाई एवं सितम्बर 2016 में उक्त बैठक आयोजित नहीं की गयी. यह भी पाया गया कि माह दिसम्बर 2016, जनवरी, फरवरी एवं मार्च 2017 में ग्राम पंचायत कार्यकारिणी की बैठक नहीं की गयी. जांच में पायी गयी अनियमितता के संबंध में जिला पंचायत राज कार्यालय द्वारा मुखिया सोनी सबनम सोरेन से पृच्छा भी की गयी थी. मुखिया द्वारा सात लाख अड़सठ हजार छह सौ सत्तर रुपये का चेक किस परिस्थिति में काटा इसके संदर्भ में स्पष्टीकरण में कोई कारण नहीं दर्शाया है. इससे पूर्व मुखिया सोनी सबनम सोरेन के विरूद्ध कई लोगों ने लिखित सूचना दी थी कि उनके द्वारा 14वीं वित्त मद की राषि का दुरूपयोग किया जा रहा है. उनके द्वारा पंचायत के विभिन्न जगहों पर खराब पड़े चापानलों की मरम्मति नहीं करायी गयी, जिसके कारण लोगों को पानी पीने के लिए दूर जाकर पानी लाना पड़ता है.
डांडो के पंचायत सेवक को भी किया निलंबित
जिला पंचायती राज पदाधिकारी दुमका द्वारा जून महीने में पंचायत डांडो का औचक निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय बंद पाया गया था तथा उक्त तिथि को ग्रामीणों द्वारा बतलाया गया था कि गुरूवार को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस में पंचायत सचिवालय खुला नहीं रहता है इस संबंध में पंचायत सचिव नित्यानन्द राणु से स्पष्टीकरण पूछा गया था. दुबारा जांच में अगस्त महीने में वे अनुपस्थित पाये गये. साथ ही पंचायत सचिवालय भी बंद पाया गया था. पंचायत सचिव श्री राणू के विरुद्ध आरोप गठित कर विभिागीय कार्रवाई चलाने हेतु अनुसंशा की गयी थी. उपायुक्त मुकेश कुमार ने उन्हें निलंबित करते हुए उनका निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड कार्यालय सरैयाहाट कर दिया है तथा बायोमैट्रिक पद्धति से दैनिक उपस्थिति दर्ज करने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola