साहिबगंज के पास चलती ट्रेन में महिला से गैंगरेप
Updated at : 11 Oct 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

बरहरवा : साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने लहूलुहान अवस्था में महिलाओं की मदद से ट्रेन उतारा. पीड़िता को इलाज के लिए सीएचसी बरहरवा में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, गोड्डा की रहनेवाली 46 वर्षीय महिला अपनी पुत्री […]
विज्ञापन
बरहरवा : साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया. बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने लहूलुहान अवस्था में महिलाओं की मदद से ट्रेन उतारा. पीड़िता को इलाज के लिए सीएचसी बरहरवा में भरती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, गोड्डा की रहनेवाली 46 वर्षीय महिला अपनी पुत्री के घर साहिबगंज जा रही थी. गोड्डा से पीरपैंती रेलवे स्टेशन पहुंच कर भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन पकड़ी और साहिबगंज के लिए रवाना हुई.
मिर्जाचौकी के पास बदमाशों ने महिला को कब्जे में लिया : इसी दौरान मिर्जाचौकी के समीप करीब पांच की संख्या में बदमाशों ने महिला को अकेले देख घेर लिया. उसको साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर उतार कर रामपुरहाट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर बैठा लिया. ट्रेन में बैठाने के बाद बदमाशों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया और सकरीगली के समीप सभी उतर कर भाग निकले. महिला तीसरी बोगी में सीट पर लहूलुहान अवस्था में गिरी हुई थी, तब तक गाड़ी बरहरवा पहुंच चुकी थी.
बरहरवा में एस्कॉर्ट पार्टी ने बेसुध पड़ी महिला को देखा : इसी दौरान बरहरवा रेलवे स्टेशन पर एस्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने देखा, तो इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर जेके सिन्हा व थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी को दी.
साहिबगंज के पास चलती ट्रेन…
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने महिलाओं की मदद से बेसुध पड़ी महिला को उतार कर इलाज हेतु सीएससी बरहरवा में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर पीके संथालिया के नेतृत्व में महिला का इलाज चल रहा है.
साहिबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन में हुई घटना गोड्डा की है पीड़िता
46 वर्षीय पीड़िता अपनी पुत्री के घर साहिबगंज जा रही थी
साहिबगंज में रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने रामपुरहाट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में जबरन चढ़ाया
बोगी में और कोई पैसेंजर नहीं था
पांच की संख्या में थे बदमाश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




