शराबबंदी की मांग को निकाली रैली

Updated at : 10 Oct 2017 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी की मांग को निकाली रैली

रानीश्वर : पाटजोड़ पंचायत के राजुडीह गांव में शराबबंदी के लिए महिलाओं ने सोमवार को रैली निकाली. इस दौरान महिलाओं ने रैली निकाल सभी को शराब बनाने व बेचने पर पाबंदी लगाने के लिए चेतावनी दी़ गांव की महिला वार्ड सदस्य दीदीमुनी किस्कू व ग्राम प्रधान चुड़का मरांडी के अगुआई में महिलाएं शराबबंदी के लिए […]

विज्ञापन

रानीश्वर : पाटजोड़ पंचायत के राजुडीह गांव में शराबबंदी के लिए महिलाओं ने सोमवार को रैली निकाली. इस दौरान महिलाओं ने रैली निकाल सभी को शराब बनाने व बेचने पर पाबंदी लगाने के लिए चेतावनी दी़ गांव की महिला वार्ड सदस्य दीदीमुनी किस्कू व ग्राम प्रधान चुड़का मरांडी के अगुआई में महिलाएं शराबबंदी के लिए आंदोलन का रास्ता अपनायी है़

पंचायत के अन्य गांवों में महिलाएं शराबबंदी के लिए आंदोलन शुरू की है़ कई गांवों में महिलाएं शराब का धंधा बंद करा दी है़ राजूडीह की महिलाओं ने बताया कि गांव में शराब का धंधा बंद हो जाने से गांव का विकास होगा़ बच्चे ठीक से पढ़ाई कर सकेंगे. महिलाएं भी घर में शांति से रह पायेंगी़ घर के पुरुष सदस्य शराब का सेवन कर घर में अशांति फैलाते हैं.

महिलाएं व बच्चों को ज्यादा परेशानी होती है तथा इससे पैसे की भी बर्बादी होती है. पाटजोड़ पंचायत में सबसे पहले नांदना गांव में महिला समिति के सदस्यों के पहल पर गांव में शराब पूर्ण रूप से बंद कराया है़ हाल ही में पंचायत के मुखिया मजनू मरांडी के पहल पर संग्रामपुर, विशुनडीह गांव की महिलाएं आगे आकर शराबबंदी की पहल की है़ गांव में शराबबंदी के लिए महिलाओं को पुरुष वर्ग का भी समर्थन मिल रहा है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola