हादसे में पिता-पुत्री घायल

Updated at : 06 Oct 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में पिता-पुत्री घायल

दुर्घटना. रामपुर-दासोरायडीह मार्ग पर बस से टकराई बाइक दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर रामपुर-दासोरायडीह के बीच एक लाइन होटल के पास एक बस की चपेट में आ जाने से बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के मुताबिक इंदरबनी के रहनेवाले प्रेमचंद मुर्मू अपनी पुत्री उषा किरण मुर्मू के साथ […]

विज्ञापन

दुर्घटना. रामपुर-दासोरायडीह मार्ग पर बस से टकराई बाइक

दुमका : दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर रामपुर-दासोरायडीह के बीच एक लाइन होटल के पास एक बस की चपेट में आ जाने से बाइक सवार पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के मुताबिक इंदरबनी के रहनेवाले प्रेमचंद मुर्मू अपनी पुत्री उषा किरण मुर्मू के साथ बाइक से दुमका की ओर आ रहे थे. उषा किरण एनसीसी कैडेट के रूप में आज एनसीसी बटालियन हेडक्वार्टर जा रही थी, जहां से उसे कोडरमा जाना था. इसी बीच बाइक बस से टकरा गयी. वह दूर फेंका गयी, जबकि उसके पिता बाइक समेत बस के नीचे आ गये.
बस के पहिये के अंदर वे घुस गये. पहिया उनके शरीर पर चढ़ता, इससे पहले चालक ने ब्रेक लगा दी. प्रेमचंद को गंभीर चोट आयी है. पैर और हाथ में गहरा जख्म हुआ है और हड्डी भी टूट गयी है. वहीं उषा किरण का सिर फट गया है. दोनों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से पहले सदर अस्पताल पहुंचाया, फिर स्थिति गंभीर देख सिउड़ी रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola