510 शीशी नकली डाबर आंवला तेल जब्त

Updated at : 06 Oct 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
510 शीशी नकली डाबर आंवला तेल जब्त

जामुगुड़िया के किराना दुकान में हुई छापेमारी शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सोगलेटोला, जामुगुड़िया में विपुल साहा के किराना दुकान से नकली डॉबर आंवला तेल की 510 शीशी जब्त किया गया है. इस छापेमारी में एसआइ एन केरकेट्टा व डाबर इंडिया लिमिटेड नयी दिल्ली के प्रमुख जांचकर्ता के दयाशंकर के नेतृत्व में पुलिस ने […]

विज्ञापन

जामुगुड़िया के किराना दुकान में हुई छापेमारी

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सोगलेटोला, जामुगुड़िया में विपुल साहा के किराना दुकान से नकली डॉबर आंवला तेल की 510 शीशी जब्त किया गया है. इस छापेमारी में एसआइ एन केरकेट्टा व डाबर इंडिया लिमिटेड नयी दिल्ली के प्रमुख जांचकर्ता के दयाशंकर के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी की.
जिसमें नकली व फर्जी डाबर कंपनी के लेवल लगी 90 एमएल की 510 शीशी आंवला तेल तथा 10,100 फर्जी डॉबर आवला तेल के स्टीकर बरामद किया. उपरोक्त सामग्री को जब्त कर थाना लाया गया. कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता के दयाशंकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को सोगलेटोला, जामुगुड़िया में विपुल साहा के किराना दुकान में पुलिस बल के साथ छापेमारी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola