अवैध बालू उठाव मामले में प्राथमिकी दर्ज

दुमका : शिकारीपाड़ा के अंचल अधिकारी मो अजफर हसनैन ने वहां के थाने में अवैध तरीके से बालू उठाव के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में माइनर मिनरल एक्ट की धारा 54 एवं भादवि की दफा 379 के तहत कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पिनरगड़िया कब्रिस्तान के […]
दुमका : शिकारीपाड़ा के अंचल अधिकारी मो अजफर हसनैन ने वहां के थाने में अवैध तरीके से बालू उठाव के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में माइनर मिनरल एक्ट की धारा 54 एवं भादवि की दफा 379 के तहत कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पिनरगड़िया कब्रिस्तान के बगल में तथा झुनकी पंचायत के कजलादाहा में अवैध बालू का डंपिंग पाया था. इस मामले में उन्होंने कजलादाहा के स्वपन भंडारी, रवि मंडल व भोला भंडारी तथा खड़ीडंगाल-पश्चिम बंगाल के फरीद अंसारी, गीरान मियां एवं वाला यादव को आरोपित बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




