राज्य के विकास में बुद्धिजीवियों की भूमिका अहम

Updated at : 15 Aug 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य के विकास में बुद्धिजीवियों की भूमिका अहम

आयोजन. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एट होम कार्यक्रम में बोलीं राज्यपाल राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सभी राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक सद्भाव एवं समरसता से ही देश आगे बढ़ता है. राज्य के विकास में बुद्धिजीवी वर्ग की भूमिका अहम है. दुमका : राज्यपाल ने कहा कि […]

विज्ञापन

आयोजन. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एट होम कार्यक्रम में बोलीं राज्यपाल

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सभी राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक सद्भाव एवं समरसता से ही देश आगे बढ़ता है. राज्य के विकास में बुद्धिजीवी वर्ग की भूमिका अहम है.
दुमका : राज्यपाल ने कहा कि दुमका का विकास दुमका के ही लोग करेंगे. लोगों की रचनात्मकता ही समाज को आगे बढ़ाती है. सामाजिक सद्भाव, स्थानीय विकास, शिक्षा और समृद्धि समाज के बुद्धिजीवी वर्ग का नैतिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि यह वर्ग समाज को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें. वे सोमवार को राजभवन दुमका में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एट होम कार्यक्रम में आगत अतिथियों से औपचारिक बातचीत कर रहीं थीं. इस एट होम में समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, प्रमंडलीय आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा, प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश झा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेंद्र नाथ पांडेय, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष आरएन मिश्र, जिले के उपायुक्त मुकेश कुमार, एसपी मयूर पटेल, नगर परिषद‍ की अध्यक्षा अमिता रक्षित सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए.
इस दौरान झारखंड बार काउंसिल के सदस्य गोपेश्वर प्रसाद झा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सरकारी अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा आदि ने उपराजधानी दुमका में उच्च न्यायालय के खंडपीठ स्थापित कराने की मांग को रखा. राज्यपाल ने कहा कि उपराजधानी में कनेक्टिविटी तेजी से विकसित हो रहा है. जल्द ही यहां हवाई सेवाए भी चालू हो जायेंगी. ऐसे में खंडपीठ स्थापित कराने के प्रयास को गति मिलेगी.एट होम में प्रोवीसी डॉ एसएन मुंडा, भारत सेवा आश्रम व स्वामी प्रणवानंद सेवा मिशन के संचालक, सिदो कान्हू हाई स्कूल के सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, एसएस विद्या विहार के सचिव निशांत विक्रम, होली चाइल्ड स्कूल से सिस्टर पुष्पिता, पूर्व प्रोवीसी डॉ प्रमोदिनी हांसदा, सिंहासनी कुमारी आदि भी शामिल हुईं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola