क्रॉस कंट्री रेस में ब्रेंटियस व अनिता ने मारी बाजी

Updated at : 15 Aug 2017 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री रेस में ब्रेंटियस व अनिता ने मारी बाजी

दुमका : हार और जीत खेल का एक पहलू मात्र है. खेल में हिस्सेदारी लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है. खासकर लड़कियां ने जिस उत्साह के साथ इसमें भाग ले रही हैं, वह निश्चित रूप से आने वाले समय में दुमका को खेलकूद के क्षेत्र में ऊंचाइयों को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा. उपायुक्त […]

विज्ञापन

दुमका : हार और जीत खेल का एक पहलू मात्र है. खेल में हिस्सेदारी लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है. खासकर लड़कियां ने जिस उत्साह के साथ इसमें भाग ले रही हैं, वह निश्चित रूप से आने वाले समय में दुमका को खेलकूद के क्षेत्र में ऊंचाइयों को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा. उपायुक्त मुकेश कुमार ने जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिला खेलकूद संघ एवं जिला एथलेटिक्स संघ के सहयोग से आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए यह बातें कही. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले में खेलकूद के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्प है. इस अवसर पर उन्होंने तमाम विजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स शू देने की घोषणा की.

इससे पूर्व दुमका के आंबेडकर चौक से महिला व पुरुषों के लिए अलग- अलग आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा व उपायुक्त मुकेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. पुरुषों के लिए हुए दौड़ में ब्रेंटियस मरांडी, अनिल राणा, जोनाथन हेंब्रम, नरेश मुर्मू, सूरज सोरेन, नरेश हांसदा, मोहम्मद सब्दाम अंसारी, साइमन मुर्मू ,दाऊद किस्कू और सुंदर मुर्मू तथा महिलाओं के लिए हुए दौड़ में अनीता किस्कू, मीनू सिंह, टीनू सिंह, प्रिया हेंब्रम, सुहागिनी हांसदा, उषा हेंब्रम, मंजुला मुर्मू ,सोनिया टूडू, प्रीति मुर्मू व मीना हेंब्रम क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा, चैथा, पांचवां, छठा, सातवां, आठवां, नौवां एवं दसवां स्थान प्राप्त किया.

सभी को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शशिरंजन, अनुमंडल पदाधिकारी जय प्रकाश झा, बार काउंसिल के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ,नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित, जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय, अस्पताल अधीक्षक दिलीप केशरी, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सैयद राशिद अख्तर, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह ,चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज घोष, आरसीडी के एई रमेश श्रीवास्तव सहित जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे,जिला बॉडी बिल्डिंग संघ के सचिव बीबी गुहा, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव वरुण कुमार, जिला कला-संस्कृति एवं खेलकूद संघ के कोषाध्यक्ष मदन कुमार, दीपक कुमार झा ,विद्यापति झा ,अरविंद कुमार, वंशीधर पंडित, रंजन कुमार पांडे, सुमिता सिंह, निमाय कांत झा, शैलेंद्र सिन्हा, नवल झा, गौर कांत झा, बाल्मीकि सिंह, गणेश पासवान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola