43 दिन बाद लौटा अपहृत दिल्ली में कर था मजदूरी

Updated at : 14 Aug 2017 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
43 दिन बाद लौटा अपहृत दिल्ली में कर था मजदूरी

जामा. अपहृत श्याम बघोत 43 दिन बाद रविवार को अपने घर बागझोपा वापस आ गया है. पत्नी ने बताया था कि 18 जून की सुबह से ही लापता था. उसने अपहरण का अारोप सुबालक, धर्मेंद्र तथा दीपक पर लगाया था. जामा थाना पुलिस से उसके पत्नी के बयान पर कांड संख्या 40/17 धारा 363, 365 […]

विज्ञापन
जामा. अपहृत श्याम बघोत 43 दिन बाद रविवार को अपने घर बागझोपा वापस आ गया है. पत्नी ने बताया था कि 18 जून की सुबह से ही लापता था. उसने अपहरण का अारोप सुबालक, धर्मेंद्र तथा दीपक पर लगाया था. जामा थाना पुलिस से उसके पत्नी के बयान पर कांड संख्या 40/17 धारा 363, 365 के तहत 23 जून को सुबालक बघोत, धर्मेंद्र यादव तथा दीपक यादव के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था.
जामा थाना पुलिस ने बताया कि अनुसंधान द्वारा श्याम बघोत की गुड़गांव में होने की सूचना मिली. उससे संपर्क करने के बाद पता चला कि वह गुड़गाव में मजदूरी कर रहा है, न की उसका अपहरण हुआ है. उसे थाने बुलाया गया है. पूछताछ के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पायेगी.
चोरी हुआ ट्रैक्टर व टेलर सरैयाहाट से बरामद : दुमका. दुमका नगर परिषद‍् की वार्ड पार्षद अरबी खातुन का चोरी गया ट्रैक्टर और उसके पीछे लगा ट्रेलर सरैयाहाट पुलिस ने बरामद कर लिया है. 11 अगस्त की रात उक्त ट्रैक्टर का ड्राइवर गाड़ी को खुटाबांध में विवाह भवन के पास एसपी आवास के सामने खड़ा किया था
सुबह 12 अगस्त को ड्राइवर जब गाड़ी लेने पहुंचा तो उक्त स्थान पर उनका ट्रैक्टर गायब था. पार्षद अरबी खातून को ड्राइवर ने इसकी सूचना दी तो उनलोगों ने काफी खोजबीन की, पर ट्रैक्टर का पता नहीं चल पाया. इधर 12 अगस्त को ही सरैयाहासट पुलिस ने लावारिस हालत में ट्रैक्टर-टेलर को बरामद कर लिया.
आशंका जतायी जा रही है कि रात के वक्त ट्रैक्टर की चोरी हुई थी और दिन होने पर पकड़े जाने के डर से चोर उसे छोड़ गये थे. तब तक इसे लावारिश हालत में बरामद कर लिया गया. इधर जब चोरी की शिकायत नगर थाना को की गयी, तब इस मामले का खुलाश हुआ. माना जा रहा है कि चोरी कर ट्रैक्टर को चोर बिहार के सीमावर्ती जिले में ले जाने की तैयारी में थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola