मंदिर में विधायक के गले से सोने का चेन खींचा
Updated at : 14 Aug 2017 12:48 PM (IST)
विज्ञापन

पलामू के हरिहरगंज-पुरनाडीह के िवधायक हैं कुशवाहा शिवपूजन मेहता बासुकिनाथ : झारखंड विधानसभा पर्यटन विकास समिति के सभापति सह पलामू के हरिहरगंज-पुरनाडीह विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के गले से मंदिर प्रांगण स्थित पार्वती मंदिर में किसी ने गले से तीस ग्राम सोने का चेन खींच लिया. विधायक ने मामले की पुलिस में इसकी लिखित शिकायत […]
विज्ञापन
पलामू के हरिहरगंज-पुरनाडीह के िवधायक हैं कुशवाहा शिवपूजन मेहता
बासुकिनाथ : झारखंड विधानसभा पर्यटन विकास समिति के सभापति सह पलामू के हरिहरगंज-पुरनाडीह विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के गले से मंदिर प्रांगण स्थित पार्वती मंदिर में किसी ने गले से तीस ग्राम सोने का चेन खींच लिया. विधायक ने मामले की पुलिस में इसकी लिखित शिकायत की है.
उन्होंने बताया कि वे भगवान भोलेनाथ का जलार्पण कर पार्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे थे. इसी बीच किसी ने उनकी चेन खींच ली. जिसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी है. मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. विधायक ने मामले की शिकायत एसपी से भी की है. भादवि की धारा 379 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




