चोटीकटवा समझ युवक को पीटा
Updated at : 13 Aug 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. चोटी कटी महिला को देखने पहुंचा था युवक, नशे में मांग बैठा बाल प्रभात अपील अफवाहों पर ध्यान नहीं दें अंधविश्वास से दूर रहें कानून हाथ में न लें, सूचना तुरंत पुलिस को दें लोगों को गिरोह का सदस्य होने को हुआ शक, कर दी धुनाई हंसडीहा : थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में […]
विज्ञापन
आक्रोश. चोटी कटी महिला को देखने पहुंचा था युवक, नशे में मांग बैठा बाल
प्रभात अपील
अफवाहों पर ध्यान नहीं दें
अंधविश्वास से दूर रहें
कानून हाथ में न लें, सूचना तुरंत पुलिस को दें
लोगों को गिरोह का सदस्य होने को हुआ शक, कर दी धुनाई
हंसडीहा : थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में चोटी कटवा समझकर एक शराबी युवक को ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. बारीडीह में सुबह से ही चोटी काटने का यह मामला चर्चा का विषय बना रहा. शुक्रवार को बारीडीह निवासी ओम प्रकाश मंडल की पन्द्रह वर्षीय बेटी लखी कुमारी गोड्डा के निकट अमरपुर में अपने रिश्तेदार के घर में थी. संध्या के समय घर में झाड़ू लगाने के क्रम में सिर से बाल गिरने का महसूस करने के बाद दो घंटे बेहोश हो गयी. उक्त बच्ची को अमरपुर से बारीडीह लाने के बाद देखने वालों की भीड़ लग गयी़
इसी दौरान ऐसी घटना को सुनकर बबनखेता निवासी एक शराबी युवक किशन यादव उस बच्ची को देखने पहुंचा, जिसके बाल कान के पास कट गये थे. शराब के नशे में धुत युवक ने कटे हुए बाल की मांग कर दी. इस पर मौजूद भीड़ ने उसे बाल काटने वाले गिरोह का आदमी समझ कर पीट दिया. इसकी जानकारी हंसडीहा थाना को मिली, तो थाना प्रभारी रंजीत मिंज पहुंच कर युवक को थाना ले गये. थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीणों को समझाया कि यह अफवाह है. ऐसी बातों पर घ्यान न दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




