मत्स्य पालन काे जीविका बनाने पर जोर

Updated at : 13 Aug 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
मत्स्य पालन काे जीविका बनाने पर जोर

मत्स्य विकास विषय पर प्रशिक्षण सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम दलाही : मसलिया के आमगाछी पंचायत भवन सभागार में शनिवार को एससीए टू टीएसपी योजना अंतर्गत मत्स्य विकास विषय पर प्रशिक्षण समापन सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रेया संस्था द्वारा किया गया. मौके पर महिला प्रसार पदाधिकारी प्रशिला किस्कू, श्रेया संस्था अध्यक्ष रोजमेरी मुर्मू, सचिव […]

विज्ञापन

मत्स्य विकास विषय पर प्रशिक्षण सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम

दलाही : मसलिया के आमगाछी पंचायत भवन सभागार में शनिवार को एससीए टू टीएसपी योजना अंतर्गत मत्स्य विकास विषय पर प्रशिक्षण समापन सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रेया संस्था द्वारा किया गया. मौके पर महिला प्रसार पदाधिकारी प्रशिला किस्कू, श्रेया संस्था अध्यक्ष रोजमेरी मुर्मू, सचिव अमित सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे.
श्रीमति किस्कू ने किसानों को मत्स्य पालन कर आत्मनिर्भर बनेने की जानकारी दी. उन्होंने उपस्थित सभी को स्वच्छता व खुले में शौचमुक्त को लेकर जागरूक किया. संस्था द्वारा नीझोर व आमगाछी में तालाब निर्माण कराया गया है. जिसमें मत्स्य पालन कर किसान अपना आजीविका निर्वहन कर सकते हैं.
मत्स्य पालन करने के लिये किसानों के बीच परिसंपत्ति भी वितरण किया गया. इसमें चयनित निझोर व आमगाछी गांव के प्रशिक्षित लोगों के बीच साइकिल, तराजू, हांडा, छाता, बाल्टी आदि का वितरण किया गया. मौके पर आलोक कुमार,चंद्र मौलीश्वर,पंचायत समिति सदस्य सरोस्वती टुडू, पंचायत सचिव रवि मंडल, रोजगार सेवक श्रीकांत यादव सहित अनेको लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola