अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा

सरैयाहाट : थाना अंतर्गत मोडियार गांव के निकट मंगलवार देर रात्रि एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया. जिससे घर के सदस्य बाल-बाल बच गये. इस घटना में ट्रक का खलासी गाड़ी में ही फंस गया था. जिसे ग्रामीणों ने खींचकर निकाला. घटना के संबंध में जानकारी मिली कि जेएच 02एल 1207 नंबर की […]
सरैयाहाट : थाना अंतर्गत मोडियार गांव के निकट मंगलवार देर रात्रि एक ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया. जिससे घर के सदस्य बाल-बाल बच गये. इस घटना में ट्रक का खलासी गाड़ी में ही फंस गया था. जिसे ग्रामीणों ने खींचकर निकाला. घटना के संबंध में जानकारी मिली कि जेएच 02एल 1207 नंबर की ट्रक सरैयाहाट प्रखंड कार्यालय में सरकारी अनाज को अनलोड कर वापस कोठिया-सहारा मुख्य मार्ग होते हुए दुमका जा रहा था. अचानक मोड़ आने के वजह से चालक अपना नियंत्रण खो दिया. जिससे ट्रक संतोष कुमार यादव व पंकज कुमार यादव के घर में जा घुसा. इस घटना से घर के सदस्य बाल-बाल बच गये. वाहन सहित दोनों का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




