ताला तोड़कर मोबाइल दुकान से ढ़ाई लाख की चोरी
Updated at : 23 Jul 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

कम्प्यूटर, इनवाईटर, डिजिटल कैमरा, 30 मोबाइल, 100 बैटरी, 130 चार्जर समेत 10 इमरजेंसी लाइट ले भागे चोर जामा : थाना क्षेत्र अंतर्गत बारापलासी बाजार के स्मार्ट डिजिटल स्टूडियो एवं मोबाइल दुकान से गुरुवार की रात करीब ढ़ाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. इससे क्षेत्र में व्यवसाय वर्ग के […]
विज्ञापन
कम्प्यूटर, इनवाईटर, डिजिटल कैमरा, 30 मोबाइल, 100 बैटरी, 130 चार्जर समेत 10 इमरजेंसी लाइट ले भागे चोर
जामा : थाना क्षेत्र अंतर्गत बारापलासी बाजार के स्मार्ट डिजिटल स्टूडियो एवं मोबाइल दुकान से गुरुवार की रात करीब ढ़ाई लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो जाने का मामला सामने आया है. इससे क्षेत्र में व्यवसाय वर्ग के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया है. हाल ही में बारा पलासी के मिडिल स्कूल में चोरी की घटना हुई थी.
इस प्रकार की घटना घटने से स्थनीय दुकानदार भयभीत हैं. घटना के बाद दुकान का मालिक संजय कुमार जोशी ने शुक्रवार जामा थाना में चोरी की घटना का शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 9.30 बजे संजय जोशी दुकान खोलने पहुंचा तो पाया की दुकान का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो पाया कि सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. सामान की जांच करने पर पता चला कि एक कम्प्यूटर सिस्टम, 1 इनवाईटर, 2 डिजिटल कैमरा, 30 मोबाइल सेट, 100 मोबाइल बैटरी, 130 मोबाइल चार्जर, 10 इमरजेंसी लाइट, एक सेट टेबुल फैन आदि दुकान से गायब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




