25 हजार किसानों को पंप व 30 हजार किसानों को बैल : रणधीर सिंह

दुमका : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा है कि राज्य में 25 लाख किसानों का 31 जुलाई तक फसल बीमा कराने का लक्ष्य रखा गया है, अब तक 12 लाख किसान इससे आच्छादित भी किये जा चुके हैं. किसानों तक पहुंचने के हर नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्हें इसके लिए […]
दुमका : कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा है कि राज्य में 25 लाख किसानों का 31 जुलाई तक फसल बीमा कराने का लक्ष्य रखा गया है, अब तक 12 लाख किसान इससे आच्छादित भी किये जा चुके हैं. किसानों तक पहुंचने के हर नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है और उन्हें इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि जोखिम की स्थिति में उन्हें फसल क्षतिपूर्ति की भरपाई हो सके. दुमका में मीडियाकर्मियों से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि छोटे किसान ट्रैक्टर से हल नहीं जोत सकते, ऐसे में 30 हजार बीपीएल किसानों को सरकार बैल देने का भी काम करेगी. माॅनसून बजट सत्र के बाद सरकार इसे गति देगी.
मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के बंजर जमीन की मेढ़बंदी व जोत आबाद के लिए उन्हें प्रेरित करने का भी कार्यक्रम चला रही है. पिछले साल की तरह इस साल भी 2 लाख हेक्टेयर जमीन की मेड़बंदी की जायेगी. उन्होंने बताया कि किसान केवल खेती पर निर्भर न रहे, इसके लिए समग्र कृषि से उन्हें जोड़ा जा रहा है. बागवानी, पशुपालन, तसर कीटपालन, डेयरी, मत्स्य पालन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




