पर्याप्त बिजली के बावजूद आपूर्ति क्यों है बाधित
Updated at : 14 Jul 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश. बिजली आपूर्ति को लेकर हुई बैठक में पदाधिकारियों को मंत्री लोइस ने लगायी फटकार, पूछा श्रीअमड़ा फीडर से उत्पन्न समस्या से मिले निजात, पूर्व की स्थिति बहाल करने का निर्देश शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई, फाल्ट रिप्येर करने में हुआ अनावश्यक विलंब, तो नपेंगे अधिकारी पेयजलापूर्ति योजना के लिए मिले पर्याप्त बिजली, झूलते तार […]
विज्ञापन
निर्देश. बिजली आपूर्ति को लेकर हुई बैठक में पदाधिकारियों को मंत्री लोइस ने लगायी फटकार, पूछा
श्रीअमड़ा फीडर से उत्पन्न समस्या से मिले निजात, पूर्व की स्थिति बहाल करने का निर्देश
शिकायतों पर हो त्वरित कार्रवाई, फाल्ट रिप्येर करने में हुआ अनावश्यक विलंब, तो नपेंगे अधिकारी
पेयजलापूर्ति योजना के लिए मिले पर्याप्त बिजली, झूलते तार को ठीक करें, जर्जर तार हटाये जायें
महाप्रबंधक ने भी माना कुछ कनीय अधिकारी नहीं उठाते फोन, हो रहा विभाग को आर्थिक नुकसान
दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने गुरुवार को दुमका परिसदन में विद्युत तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जिसमें मंत्री ने दुमका में बिजली की आपूर्ति लचर होने पर पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि जब दुमका जिले को जरूरत से ज्यादा बिजली मिल रही है, तो पावरकट इतना अधिक क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बिजली आपूर्ति के दौरान मामूली फाल्ट होने पर भी विभाग उसे दुरुस्त कराने में पांच से छह घंटे तक लगा रहा है. मंत्री ने कहा कि यह कार्यसंस्कृति अधिकारी बदलें, अन्यथा उन पर कार्रवाई होगी. मंत्री ने कहा कि अधिकारी 24×7 अपना मोबाइल फोन ऑन रखें और जनता को यह बतायें कि किन वजहों से बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है.
उन्होंने पावर स्टेशन में कॉल सेंटर को प्रभावी बनाने तथा वहां लैंडलाइन नंबर को सार्वजनिक कराने पर जोर दिया. जीएम ने भी माना कि कुछ कनीय पदाधिकारी फोन रीसिव नहीं करते, जिससे विभाग को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ी है. मामले में उन्होंने कार्रवाई का मन बना लिया है. दो पदाधिकारियों के नाम का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्रवाई की बात कही. मंत्री ने कहा कि अगर किसी अधिकारी की लापरवाही से विभाग को नुकसान पहुंचा है, तो उनके वेतन से इसकी वसूली की कार्रवाई वे करायें.
श्रीअमड़ा फीडर हो जल्द दुरुस्त
मंत्री ने कहा कि पोखरा चौक से लेकर शिवपहाड़ तक बिजली की आपूर्ति श्रीअमड़ा फीडर से बार-बार प्रभावित हो रही है. उन्होंने इसे दुरुस्त कराने अथवा पूर्व की स्थिति बहाल कराने को कहा. पेयजलापूर्ति योजनना के लिए बास्कीचक तक बिजली की आपूर्ति में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए मसलिया फीडर को अलग करने के कार्य में बिलंब पर उन्होंने नाराजगी जतायी तथा इसे जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा. बास्कीचक तक इंसुलेटर के बार-बार पंक्चर होने के मामले में स्थायी निदान के निर्देश उन्होंने दिये. बताया गया कि 24 किमी लाइन में पोल बिछाने से लेकर दूसरे कार्य हो गये हैं.
कुछ संसाधन की उपलग्ब्धता के साथ इस कार्य को महीने भर के अंदर पूरा करा लिया जायेगा. मंत्री ने मसलिया के गुमरो सहित अन्य ईलाकों में झूलते तारों को ठीक करने तथा जर्जर हाइटेंशन तार को बदलवाने का भी आदेश दिया.
ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का भौतिक प्रतिवेदन दें
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को मंत्री ने उन सभी 24 ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का भौतिक प्रतिवेदन देने को कहा, जिनके बारे में अक्सर बंद रहने और उसका लाभ न मिलने की शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित की गयी योजनाओं के संचालन में त्रुटि और नियमित जलापूर्ति नहीं होने की शिकायतों को लेकर भी सवाल किया. बैठक में नपं अध्यक्ष अमिता रक्षित, जीएम राम उदगार महतो, अधीक्षक अभियंता दीपक कुमार तथा दोनों विभाग के अन्य अभियंता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




