डकैती की योजना बनाते देसी कट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

सरैयाहाट : थाना क्षेत्र के भलुआ मोड़ के निकट पुलिस ने डकैती की योजना बनाकर लूटपाट के लिए जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधकर्मियों को धर दबोचा है. गिरोह के तीन अन्य अपराधकर्मी मोटरसाइकिल से भाग निकले. पकड़े गये अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक लोडेड जिंदा कारतूस, 6 एटीएम व तीन […]
सरैयाहाट : थाना क्षेत्र के भलुआ मोड़ के निकट पुलिस ने डकैती की योजना बनाकर लूटपाट के लिए जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधकर्मियों को धर दबोचा है. गिरोह के तीन अन्य अपराधकर्मी मोटरसाइकिल से भाग निकले. पकड़े गये अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, एक लोडेड जिंदा कारतूस, 6 एटीएम व तीन मोबाइल जब्त किया गया है. जो अपराधी पकड़े गये हैं, उनमें सरैयाहाट थाना अंतर्गत तितमो गांव का धर्मवीर कुमार साह,
बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र मेथीवरण गांव का चंदन कुमार व बौसी थाना क्षेत्र बलथरिया गांव का अनिल मंडल शामिल है. जबकि दूसरे मोटरसाइकिल से तीन अपराधी जो फरार होने में कामयाब रहे, पुलिस को उनका भी हुलिया और ब्योरा मिल गया है. फरार अपराधकर्मियों में सरैयाहाट ककनिंया गांव का रूपेश यादव, बांका जिले के बौसी थाना के कटाईलेटा गांव के पिंटू यादव तथा बांका जिले कटोरिया थाना क्षेत्र मेनिया गांव का राजकुमार यादव शामिल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




