फाइनांस कंपनी के दो कर्मी की मौत
Updated at : 08 Jul 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन

मृतकों में एक धनबाद व दूसरा बरहरवा का था रहने वाला दोनों पत्ताबाड़ी से रिकवरी कर बाइक से लौट रहे थे घटना के बाद बस चालक फरार दुमका : दुमका जिले में हुए दो अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया. पहली घटना एनएच-114 ए में दुमका-रामपुरहाट […]
विज्ञापन
मृतकों में एक धनबाद व दूसरा बरहरवा का था रहने वाला
दोनों पत्ताबाड़ी से रिकवरी कर बाइक से लौट रहे थे
घटना के बाद बस चालक फरार
दुमका : दुमका जिले में हुए दो अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया. पहली घटना एनएच-114 ए में दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दासोराय समीप पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां बस व बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
बस बीआर 28 एल 2636 गोपालगंज से कांवरियों को लेकर तारापीठ जा रही थी. दुमका से तारापीठ की ओर जाने के क्रम में पत्ताबाड़ी की ओर से आ रही बाइक के साथ जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे बाइक सवार युवक सुनील कुमार यादव तथा बंटी कुमार साह की मौत हो गयी. बस में सवार यात्रियों ने बताया कि घटना के वक्त चालक ने जोरदार ब्रेक लगाकर उन्हें बचाने की भी कोशिश की, जिसमें बस में सवार एक महिला को भी चोट आयी है. मृतक सुनील कुमार धनबाद का रहने वाला था, जबकि बंटी कुमार साह साहिबगंज जिले के बरहरवा का रहने वाला है.
दोनों युवक दुमका में स्पंदना माइक्रो फाइनांस कंपनी में काम करते थे. दोनों शुक्रवार को रिकवरी के लिये पत्ताबाड़ी गये थे. मुफस्सिल थाना पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर बस व शव को कब्जे में लेकर थाने ले आयी है. बस चालक घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि बस मालिक को सूचना दे दी गयी है. उसके आने के बाद ही चालक का पता चल पायेगा तथा प्राथमिकी की कार्रवाई हो पायेगी.
दिग्घी समीप ऑटो पलटी, चालक की गयी जान
देवघर-हंसडीहा सड़क पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव समीप बीती रात करीब 10 बजे ऑटो पलटने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उक्त ऑटो चालक चालक सुरेश यादव (47 वर्ष) सरैयाहाट थाना के भक्तियाडीह गांव का रहने वाला था. ऑटो पर उसका दामाद पिंटू यादव भी सवार था.
पिंटू देवघर के मोहनपुर का रहने वाला है. वह बुरी तरह से घायल हो गया है. उसका इलाज सरैयाहाट अस्पताल में कराया गया, पर गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया. जानकारी मिली है कि उक्त ऑटो को ससुर चलाकर मोहनपुर से सरैयाहाट आ रहा था. जिसमें दामाद बैठा था. चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाने के वजह से ऑटो अनियंत्रित हो गयी और सड़क के बीचों-बीच पलट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




