पुराना फर्श उखाड़े बिना ही बिछा दिया ग्रेनाइट

Updated at : 08 Jul 2017 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
पुराना फर्श उखाड़े बिना ही बिछा दिया ग्रेनाइट

छात्र नेताओं ने जतायी आपत्ति, अब फर्श उखाड़कर लगाया जायेगा ग्रेनाइट दुमका : एसपी महिला कॉलेज में भवन निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य बिना किसी अभियंता की मौजूदगी में जैसे-तैसे कराया जा रहा है. फर्श पर ग्रेनाइट लगवाये जा रहे हैं, पर बिना पुराने फर्श को उखाड़े ही इसमें सीमेंट-बालू की हल्की परत देकर […]

विज्ञापन

छात्र नेताओं ने जतायी आपत्ति, अब फर्श उखाड़कर लगाया जायेगा ग्रेनाइट

दुमका : एसपी महिला कॉलेज में भवन निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य बिना किसी अभियंता की मौजूदगी में जैसे-तैसे कराया जा रहा है. फर्श पर ग्रेनाइट लगवाये जा रहे हैं, पर बिना पुराने फर्श को उखाड़े ही इसमें सीमेंट-बालू की हल्की परत देकर बिछाया जा रहा था. मामले को लेकर जब कुछ छात्र नेताओं ने आपत्ति जतायी, तब मामले का खुलासा हुआ और प्रभारी प्राचार्य डॉ रेणुकानाथ ने संवेदक के मुंशी को सारे कार्य दुरुस्त कराने को कहा.

आनन-फानन में मुंशी व मौजूद तमाम मजदूरों ने मुख्य भवन के बरामदे पर बिछाये गये ग्रेनाइट को उखड़वाया तथा पुराने फर्श को छीलकर सही तरीके से काम करने की बात कही. दरअसल निर्माण कार्य में सीमेंट की मात्रा बेहद कम दी जा रही थी और निर्माण के टिकाउपन को दरकिनार कर बिना पुराने फर्श की उपरी परत को उखाड़े बिना नया फर्श उपर बनाया जा रहा था. अभाविप के छात्र नेता सुजीत वर्मा ने इस मामले में शिकायत की और उन्होंने फर्श पर बिछाये जा रहे ग्रेनाइट को उखड़कर दिखाया कि कार्य में किस तरह की लापरवाही हो रही है.

प्राचार्य डॉ रेणुकानाथ ने कहा कि संवेदक को पहले भी चेतावनी दी गयी थी कि वे सही तरीके से काम करायें. आज फिर गड़बडी देखने को मिली है. महाविद्यालय स्तर पर हमने एक समिति बनायी है. समिति को भी कार्य पर पैनी नजर रखने को कहा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola