दुष्कर्मी को पीट-पीट कर मार डालने के मामले में तीन महिला गिरफ्तार

Updated at : 07 Jul 2017 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्मी को पीट-पीट कर मार डालने के मामले में तीन महिला गिरफ्तार

दुमका : जिले के रामगढ़ प्रखंड के बरमसिया पंचायत के जालवै गांव में सात साल की एक बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपित दौंदिया निवासी मिथुन हांसदा की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में वहां की पुलिस ने गुरुवार को तीन महिला सोनामुनी किस्कू, मेरी हेम्ब्रम तथा सुकुरमुनी मुर्मू को गिरफ्तार […]

विज्ञापन

दुमका : जिले के रामगढ़ प्रखंड के बरमसिया पंचायत के जालवै गांव में सात साल की एक बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के आरोपित दौंदिया निवासी मिथुन हांसदा की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में वहां की पुलिस ने गुरुवार को तीन महिला सोनामुनी किस्कू, मेरी हेम्ब्रम तथा सुकुरमुनी मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

मृतक के ससुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रामगढ़ थाना में 29 जून को हत्या का मामला दर्ज कराया था. आरोपित ने 27 जून की शाम को अपने मामा घर में एक विवाह में शामिल होने आयी उक्त बच्ची को नदी के किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया था और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी. दूसरे दिन 28 जून की शाम को गांव में आरोपित की पहचान कर ली गयी थी और उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया गया था. इस दौरान उग्र भीड़ ने उसे पिटना प्रारंभ कर दिया था.

29 जून की सुबह ग्रामीण बच्ची का शव देखकर और उग्र हो गये. उसके बाद आरोपित की लाठी से इतनी पिटाई की गयी कि उसने दम तोड़ दिया था. किसी ने इसकी मोबाइल से वीडियो भी बनायी थी. यह वीडियो वायरल हो गया था, जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में लिया तथा आरोपित बनाकर जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola