सड़क दुर्घटना में तीन गंभीर रूप से घायल, रेफर

Updated at : 06 Jul 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन गंभीर रूप से घायल, रेफर

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर बीआरसी के समीप बुधवार को अज्ञात बोलेरो के धक्के से बाइक सवार सुनिता देवी (40 वर्ष), विष्णुनाथ मुर्मू (45 वर्ष) एवं दिलीप लाल मुर्मू (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायल बरमासा पंचायत के बैजनाथपुर गांव का रहनेवाला बताया गया. लोगों ने बताया कि […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर बीआरसी के समीप बुधवार को अज्ञात बोलेरो के धक्के से बाइक सवार सुनिता देवी (40 वर्ष), विष्णुनाथ मुर्मू (45 वर्ष) एवं दिलीप लाल मुर्मू (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायल बरमासा पंचायत के बैजनाथपुर गांव का रहनेवाला बताया गया. लोगों ने बताया कि सभी बाइक से घर जा रहे थे.

तभी पीछे से अज्ञात बोलेरो ने जोरदार धक्का मारकर देवघर की ओर भाग गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. सभी घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. सामाजिक कार्यकर्ता अशोक यादव एवं अनुज मंडल ने घायलों के इलाज में सहयोग प्रदान किया. प्राथमिक उपचार कर डाॅक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया. डाॅक्टर ने महिला की हालत चिंताजनक बताया. परिजनों ने इलाज के लिए सभी को देवघर ले गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola