अधिकारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करें कार्य

दुमका : उपायुक्त मुकेश कुमार ने राजस्व, आंतरिक लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि की बुधवार को समाहरणालय में समीक्षा की, जिसमें उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया. कहा कि अधिकारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें. अपने कार्य से सरकार के प्रति लोगों का विश्वास कायम करें. लक्षित लोगों तक सरकार […]
दुमका : उपायुक्त मुकेश कुमार ने राजस्व, आंतरिक लाभ, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि की बुधवार को समाहरणालय में समीक्षा की, जिसमें उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया.
कहा कि अधिकारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें. अपने कार्य से सरकार के प्रति लोगों का विश्वास कायम करें. लक्षित लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचायें. कमरे से बाहर निकलकर लोगों की मदद करें. उन्होंने सभी सीओ को निर्देश दिया कि पेंशन का लाभ जरूरतमंदों को मिले इसके लिए डोर टू डोर वैरीफिकेशन करायें. 15 दिनों के भीतर इस कार्य का निष्पादन करने का उन्होंने आदेश दिया.
कहा अगर किसी लाचार को पेंशन नहीं मिल रही और ऐसी खबर जिला प्रशासन के संज्ञान में आयी तो इसके जिम्मेवार वहां के अंचल अधिकारी होंगे. उन्होंने कहा कि मिशन मोड में डोर टू डोर कैंपेन कर आधार सीडिंग का कार्य पूरा कराने को कहा. उन्होंने कहा कि पेंशन को लेकर 15 दिनों के भीतर सर्वे कर रिक्तियों का पता करें एवं अगले 15 दिनों में एक अभियान चलाकर उन रिक्तियों को भरने का कार्य वक्त रहते हुए पूरा करें. उपायुक्त ने कहा कि आधार राज्य एवं केंद्र सरकार के सबसे महत्वपूर्ण अभियान है.
उन्होंने कहा कि 7 जुलाई 2017 से ‘मेरा आधार मेरा खाता’ अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति को आधार के साथ साथ बैंक खातों से जोड़ना होगा. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सबको मिले इसके लिए सभी लोगों का आधार आधारित बैंक खाता होना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों का भी आधार सीडिंग करायें. ध्यान रहे कि इस अभियान के दौरान कोई भी व्यक्ति ऐसा ना हो जिनका आधार ना हो.
उन्होंने कहा कि सभी अंचल कार्यालय में इस अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जायेगा. बैठक में मापतौल निरीक्षक के अनुपस्थिति को लेकर उपायुक्त ने स्पष्टीकरण देने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया. बासुकिनाथ स्थित वन विभाग के डाकबंगले को पूरे सावन भर जिला प्रशासन के लिये आरक्षित रखने को कहा गया. बैठक में अपर समाहर्ता इन्दु गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रवि रंजन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अनिल टुडू, जिला मत्स्य पदाधिकारी अल्का पन्ना, दुमका जिले के सभी सीओ आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




