नन बैंकिंग कंपनी के दो कर्मी को भेजा जेल

Updated at : 05 Jul 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
नन बैंकिंग कंपनी के दो कर्मी को भेजा जेल

कौड़िया निवासी साधो देवी के लिखित बयान पर पुलिस ने की कार्रवाई काठीकुंड : काठीकुंड पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार मामले में ननबैंकिंग कंपनी सेटिंग क्रेडिटकेयर नेटवर्क लिमिटेड के दो कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि यह कार्रवाई कौड़िया निवासी साधो […]

विज्ञापन

कौड़िया निवासी साधो देवी के लिखित बयान पर पुलिस ने की कार्रवाई

काठीकुंड : काठीकुंड पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार मामले में ननबैंकिंग कंपनी सेटिंग क्रेडिटकेयर नेटवर्क लिमिटेड के दो कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि यह कार्रवाई कौड़िया निवासी साधो देवी के लिखित बयान पर की गयी है. साधो देवी के लिखित आवेदन के अनुसार कंपनी के लोग आते थे और किस्त के पैसे समय-समय पर ले जाते थे. एक कार्ड भी उन्हें दिया गया था, जिसमें रकम चढ़ाया भी जाना रहता था. साधो ने बताया कि किस्त के रकम ले जाने के बाद पैसे उसमें चढ़ाये नहीं जाते थे, जिससे उन्हें किस्त के रकम जमा होने का पता नहीं चल पाता था.
उसके मुताबिक कंपनी के कर्मियों की गलत नजर रहती थ्राी और वे घर के अंदर घुसकर खाट में बैठ जाया करते थे. सोमवार को छपरा जिला के बेघोलिया थाना के भेलदी निवासी अनिल कुमार सिंह (वर्तमान में श्रीरामपाड़ा, दुमका) व उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर निवासी (श्रीअमड़ा, दुमका) विन्देश पांडेय अचानक उनके घर घुस कर क़िस्त के पैसे की मांग की. घर मे घुसने का विरोध जब उनके द्वारा किया गया, तो युवक साड़ी खींच कर अश्लील भाषा का प्रयोग कर अभद्र व्यवहार करने लगा. जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के 8 माह पूर्व से ही कंपनी के कर्मियों द्वारा गांव में महिलाओं का ग्रुप बना कर प्रत्येक महिला को 20 हजार रुपये का लोन दिया गया. जिसका पैसा किश्त के माध्यम से वापस करना था. इधर कंपनी के अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि गलत आरोप लगा कर फंसाया गया है. हालांकि कंपनी अपने स्तर से भी मामले की तहकीकात कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola