प्रदीप यादव को रिहा करे सरकार
Updated at : 05 Jul 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम . सरैयाहाट में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा प्रदीप यादव की रिहाई की मांग व जनसमस्याओं को लेकर झाविमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. जिसमें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल भी शामिल हुये. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया. सरैयाहाट : झाविमो की ओर से विधायक प्रदीप यादव […]
विज्ञापन
कार्यक्रम . सरैयाहाट में जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा
प्रदीप यादव की रिहाई की मांग व जनसमस्याओं को लेकर झाविमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. जिसमें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल भी शामिल हुये. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया.
सरैयाहाट : झाविमो की ओर से विधायक प्रदीप यादव की रिहाई व जन समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय धरना कार्यक्रम में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हक व अधिकार की लड़ाई के लिए एक जुट होकर लड़ना होगा. सरकार को झुकना होगा और प्रदीप यादव को जेल से छोड़ना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सरकार राज्य को उन्माद की ओर ढकेल रही है. यह सरकार एक प्रदीप यादव नहीं कितनी प्रदीप यादव को जेल में बंद करेगी. सरकार लोगों को डराना-धमकाना छोड़ दे. कहा कि लोगों को सावधान रहना होगा और प्रदेश की सरकार के खिलाफ एक जुट होकर लड़ाई लड़नी होगी.
तभी हमारे जमीन की रक्षा हो पायेगी. यह सरकार बहला फुसलाकर किसान मजदूरों की जमीन को उद्योगपतियों को खुश रखने के लिए अधिग्रहण कराना चाहती है. इस सरकार से राज्य का विकास संभव नहीं है. यह सरकार किसानों के लिए हक व अधिकार की लड़ाई लड़ने वालों पर झूठा मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेज रही है. गोड्डा में अडाणी पावर प्लांट से यहां के लोगों को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है. पावर प्लांट में बिजली उत्पादन तो किया जायेगा पर बिजली बांग्लादेश भेजी जायेगी.
किसानों की जमीन सरकार मामूली कीमत देकर अधिग्रहण करना चाहती है. धरना के दौरान प्रखंड कमेटी की ओर से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा. इसमें विधायक प्रदीप यादव को अविलंब रिहा करने, किसानों का कर्ज माफ करने, बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज को चालू करने, बढ़े हुए बिजली बिल को वापस लेने, मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने, किसानों को उचित मूल्य पर खाद बीज मुहैया करने इत्यादि मांगे शामिल थी.
धरना में पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष प्रमिला मरांडी, प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, रामदिवस जायसवाल, विनोद यादव, सुबोध यादव, धीरेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, दीपक कुमार, रामकिंकर यादव, मतीन अंसारी, नरेश यादव, श्रीपति यादव, प्रभुदयाल शर्मा, उपेंद्र यादव, बैकुंठ यादव, टहलू यादव, धतेल यादव, दीपनारायण मंडल, धीरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे.
होटवार जेल से पेशी के लिये दुमका लाया गया माओवादी मदन राय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




