मध्य विद्यालय कुमिरदहा जिले में अव्वल

Updated at : 04 Jul 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
मध्य विद्यालय कुमिरदहा जिले में अव्वल

सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले नौ सरकारी स्कूल हुए हैं चयनित स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने की है पहल रानीश्वर : जिले के सरकारी स्कूलों में कुमिरदहा पहला स्थान प्राप्त किया है. जिले के विभिन्न प्रखंडों से सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले नौ विद्यालयों का चयन किया गया है़ जिनमें कुमिरदहा मध्य विद्यालय अव्वल रहा. इससे […]

विज्ञापन

सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले नौ सरकारी स्कूल हुए हैं चयनित

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने की है पहल
रानीश्वर : जिले के सरकारी स्कूलों में कुमिरदहा पहला स्थान प्राप्त किया है. जिले के विभिन्न प्रखंडों से सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले नौ विद्यालयों का चयन किया गया है़ जिनमें कुमिरदहा मध्य विद्यालय अव्वल रहा. इससे स्कूल प्रबंधन समिति, शिक्षक व छात्र- छात्राओं में खुशी है़ जिले में पांच स्टार प्राप्त करनेवाले नौ विद्यालयों को चिह्नित किया गया है़ इन स्कूलों को पुरस्कृत भी किया गया है़ कुमिरदहा के अलावा जामा प्रखंड से मध्य विद्यालय निश्चितपुर, शिकारीपाड़ा से उत्क्रमित मध्य विद्यालय पत्ताबाड़ी व बेलबुनी उपर, दुमका प्रखंड से मध्य विद्यालय कड़हरबिल व मध्य विद्यालय शास्त्री स्मारक, रामगढ़ से उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीबहाल व उत्क्रमित मध्य विद्यालय आलुबेड़ा तथा मसलिया प्रखंड से मध्य विद्यालय पिंडारी को पुरस्कृत किया गया है़
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से यह पहल किया गया था. शिक्षा विभाग की ओर से इन स्कूलों को चार आयामों के आधार पर ग्रेडिंग किया गया है़ पहला स्कूलों का आधारभूत संरचना, स्कूलों मे सामुदायिक सहभागिता, स्कूलों में जीवंत करने वाले विभिन्न कार्यक्रम व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु किये जा रहे विभिन्न क्रियाकलाप शामिल हैं. स्कूल के प्रधानाध्यापक दयामय मित्र ने स्कूल पहला स्थान प्राप्त करने के लिए अभिभावकों व स्थानीय लोगों को धन्यवाद दिया. कहा कि सभी के सहयोग से ही कुमिरदहा स्कूल जिले में गौरव हासिल किया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola