बांस लदा ट्रैक्टर पुल के नीचे गिरा, चालक-मजदूर घायल
Updated at : 01 Jul 2017 10:33 AM (IST)
विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बासुकिनाथ पानी टंकी के समीप जोरिया में बांस लदा ट्रैक्टर पुल के नीचे गिर गया.जिसमें खरबिला पंचायत सुग्गीपहाड़ी गांव के मंगरू राय एवं चोरखेदा पंचायत बसमता गांव के संजय राय गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो सौ बांस लदा ट्रैक्टर तेज गति में बासुकिनाथ जा […]
विज्ञापन
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानांतर्गत बासुकिनाथ पानी टंकी के समीप जोरिया में बांस लदा ट्रैक्टर पुल के नीचे गिर गया.जिसमें खरबिला पंचायत सुग्गीपहाड़ी गांव के मंगरू राय एवं चोरखेदा पंचायत बसमता गांव के संजय राय गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो सौ बांस लदा ट्रैक्टर तेज गति में बासुकिनाथ जा रहा था. पुल के पास घुमावदार मोड़ रहने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया तथा पुल के नीचे गिर गया. जिसमें चालक व मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची.
घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गयी. पुलिस ने जेसीबी लाकर ग्रामीणों के सहयोग से चालक एवं मजदूर को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला तथा गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. डाॅ अनिष कुमार ने प्राथमिक उपचार कर दोनों का बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर ले गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




