अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगा अंकुश : नीरा यादव

दुमका : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा है कि राज्य में निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी. सरकार निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगायेगी. इसके लिए शिक्षा न्यायाधिकरण को प्रभावी बनाते हुए मूर्त रूप दिया जायेगा. जिलास्तर पर संबंधित उपायुक्त इसके अध्यक्ष होंगे. अभिभावक, शिक्षाविद, अधिवक्ता के […]
दुमका : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा है कि राज्य में निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी. सरकार निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगायेगी. इसके लिए शिक्षा न्यायाधिकरण को प्रभावी बनाते हुए मूर्त रूप दिया जायेगा. जिलास्तर पर संबंधित उपायुक्त इसके अध्यक्ष होंगे.
अभिभावक, शिक्षाविद, अधिवक्ता के साथ-साथ डीइओ व डीएसइ इसमें शामिल किये जायेंगे. मंत्री श्रीमति यादव ने दुमका में मैट्रिक व इंटर के रिजल्ट की प्रमंडलस्तरीय समीक्षा की. समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अक्सर शिकायत आती है कि निजी स्कूल बीपीएल बच्चों के नामांकन में उदासीनता दिखाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




