मुखिया पति पर गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करने का आरोप
Updated at : 11 Jun 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

वार्ड सदस्य ने एसपी को आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार दुमका : जामा प्रखंड के भटनियां पंचायत की उप मुखिया एलिजाबेथ मरांडी एवं फाड़ासिमल की रहने वाली वार्ड-8 से वार्ड सदस्य चंपा देवी ने एसपी को एक आवेदन देकर मुखिया मीनू हेंब्रम के पति माइकल सोरेन पर गाली-गलौज तथा अभद्र व्यवहार करने का आरोप […]
विज्ञापन
वार्ड सदस्य ने एसपी को आवेदन देकर लगायी न्याय की गुहार
दुमका : जामा प्रखंड के भटनियां पंचायत की उप मुखिया एलिजाबेथ मरांडी एवं फाड़ासिमल की रहने वाली वार्ड-8 से वार्ड सदस्य चंपा देवी ने एसपी को एक आवेदन देकर मुखिया मीनू हेंब्रम के पति माइकल सोरेन पर गाली-गलौज तथा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक 8 जून को पंचायत भवन में सरकारी योजनाओं व जनहित के मामलों को लेकर जब विचार-विमर्श चल रहा था, तब योजनाओं की जानकारी मांगने पर मुखिया के बगल में बैठे उनके पति आग बबूला हो गये.
वार्ड सदस्य जब बीच बचाव करने आयी तो गाली गलौज करने लगे. इन्होंने आवेदन में बताया है कि मुखिया का पति सिपाही है तथा देवघर में पदस्थापित हैं. दोनों जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस घटना की शिकायत संबंधित थाना प्रभारी एवं बीडीओ को भी की गयी है पर दो दिन गुजर जाने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. दोनों ने कहा है कि मुखिया पति की दबंगई, तनावपूर्ण व भय के माहौल को देख वे पंचायत कार्यालय जा पाने में असमर्थ हैं. इन्होंने उन पर जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




