Dhanbad News : जिप अध्यक्ष ने सुनीं सुड़ियाडीह की समस्याएं

Dhanbad News : जिप अध्यक्ष ने सुनीं सुड़ियाडीह की समस्याएं
Dhanbad News : धर्माबांध पंचायत की सुड़ियाहीह गांव की महिलाओं के आग्रह पर गांव में व्याप्त समस्याओं की जानकारी लेने जिप अध्यक्ष शारदा सिंह व जिप सदस्य आशा देवी बुधवार को गांव पहुंचीं और समस्याओं से रूबरू हुईं. महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में सबसे बड़ी समस्या पानी की है. उस टोले में कुल 40 घर हैं और वहां गांव के बीच एक तालाब है. उसमें पानी नहीं के बराबर है. दो चापाकल हैं, जिनमें से एक खराब है और एक तालाब के अंदर है, जहां से पानी लेकर महिलाएं ऊपर उठ नहीं पाती हैं. जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने संबंधित विभाग से फोन पर बात कर तत्काल इसका समाधान किया जाये. मौके पर पंसस महानंद कुमार, प्रमिला देवी, बेला देवी, लक्ष्मी देवी, सोना देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, संजोती देवी, करुणा दास, नमिता देवी, अनिता देवी आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




