अंगारपथरा में ट्रेलर के धक्के से युवक की मौत, रोड जाम

सड़क हादसे में युवक की गयी जान. सड़क जाम
कतरास-धनबाद मार्ग पर अंगारपथरा दुर्गा मंदिर के समीप शनिवार की सुबह ट्रेलर के धक्के के तेतुलमारी निवासी लालदेव ऋषि (35) की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मृतक के आश्रित को मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर कतरास-धनबाद रोड को जाम कर दिया. करीब एक घंटे बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद जाम हटा.
कैसे हुई घटना
: बताया जाता है कि तेतुलमारी थाना क्षेत्र के एनटीसी चार नंबर निवासी लालदेव साइकिल से अंगारपथरा 12 नंबर अपनी दुकान जा रहा था. इसी क्रम में मंदिर के पास ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया. लोगों ने घटना की सूचना अंगारपथरा पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लालदेव को धनबाद ले गयी, जहां उसकी मौत हो गयी. इधर, मौत की सूचना के बाद लोगों ने रोड जाम कर दिया. लोग मृतक के आश्रित को तत्काल मुआवजा देने, रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे. बाद में पुलिस की उपस्थिति में बाघमारा के सीआइ नरेंद्र कुमार सिंह के साथ लोगों की वार्ता हुई. सीओ ने मांगों पर पहल करने का आश्वासन दिया. इसके बाद जाम हटा. मृतक का दो पुत्र है. घटना के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा है. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




