ePaper

Dhanbad News : नकली पिस्टल से सहकर्मियों को डराने वाला युवक पकड़ाया

Updated at : 01 Nov 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : नकली पिस्टल से सहकर्मियों को डराने वाला युवक पकड़ाया

Dhanbad News : नकली पिस्टल से सहकर्मियों को डराने वाला युवक पकड़ाया

विज्ञापन

Dhanbad News : बस्ताकोला क्षेत्र की विक्ट्री कोलियरी में झरिया पुलिस ने संजय मिस्त्री नामक एक कर्मी को नकली पिस्टल के साथ शनिवार को पकड़ा है. बस्ताकोला कोलियरी प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है. प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने बताया कि हाजिरी बनाकर काम न करना पड़े. इसलिए संजय दो-तीन दिन से पिस्टल लेकर ड्यूटी आ रहा था. ड्यूटी में हथियार चमका कर सभी को डराने व भयादोहन करने की कोशिश कर रहा था. शनिवार को वह पिस्टल लेकर ड्यूटी आया, तो झरिया पुलिस को इसकी जानकारी दी, तो वह अपने घर धनसार चला गया. थोड़ी देर के बाद वह वापस आ गया. प्रबंधन को शक है कि घर जाने के बाद संजय असली पिस्टल की जगह नकली पिस्टल लेकर ड्यूटी आ गया. इधर पुलिस संजय को पकड़ कर झरिया थाना ले गयी. इस संबंध में झरिया थाना इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार ने कहा कि संजय के पास से खिलौना वाला नकली पिस्टल मिला है. इस मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola