Dhanbad News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, चचेरा भाई जख्मी
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 17 May 2026 1:35 AM
Dhanbad News: धनबाद-बोकारो मार्ग पर परसिया के पास हुई घटना
Dhanbad News: धनबाद-बोकारो मार्ग पर परसिया स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे दो बाइक की टक्कर में चास (बोकारो) के रोहित कुमार राय (24) की मौत हो गयी. वहीं दो अन्य जख्मी हो गये. दोनों बाइक सवार धनबाद से बोकारो की जा रहे थे. मृतक रोहित राय चास थाना क्षेत्र के कुम्हरी गांव के शंकर राय का छोटा पुत्र था. वहीं घायल बजरंगी राय ( 23) मृतक का चचेरा भाई है. घटना में घायल दूसरी बाइक पर सवार युवक बाइक लेकर फरार हो गया. सूचना पाकर पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन, एसआइ धर्मराज कुमार, रवि रंजन पांडेय पहुंचे. पुलिस बाइक को जब्त कर थाना ले गयी.
दो दिन पहले हुई थी मृतक के बड़े भाई की शादी
रोहित अपने चचेरे भाई बजरंगी के साथ बाइक से धनबाद से बोकारो जा रहा था. इसी दौरान परसिया स्थित पंप के पास आगे चल रही बाइक के अचानक मुड़ने से टक्कर हो गयी. घटना में रोहित व बजरंगी घायल हो गया. घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक गाड़ी लेकर फरार हो गया. रोहित का सिर डिवाइडर से टकराने से मौके पर उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि दो दिन पहले मृतक रोहित के बड़े भाई की शादी हुई थी. चार भाइयों में रोहित छोटा था. रोहित बस्ताकोला में रहकर लाइट, पंडाल व कैटरर का काम करता था. घटना के बाद उसके परिजनों का बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










