कचरा चुन रहे युवक की करंट से मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

राजगंज के धावाचिता में कचरा चुन रहे युवक अभिषेक कुमार मोदी (36) की मौत रविवार को करंट से मौत हो गयी.
विज्ञापन
राजगंज.
राजगंज के धावाचिता में कचरा चुन रहे युवक अभिषेक कुमार मोदी (36) की मौत रविवार को करंट से मौत हो गयी. घटना देर शाम की है. चंदनकियारी निवासी युवक राजगंज में रहकर किसी काजल के अधीन लोहा खरीदने व बेचने का काम करता था. इसी क्रम में धावाचिता में काजल के एक मित्र सोनू के घर सामने करंट लगने की घटना घटी. घटना के बाद लोगों ने उसे धनबाद एसएनएमसीएच भेजा, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. शव फिलहाल धनबाद एसएनएमसीएच में रखा गया है. मृतक के परिजन को सूचना दी गयी है.ओवरहेड तार की चपेट में आकर युवक घायल
गोमो.
कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन की छत पर रविवार की सुबह करीब छह बजे एक युवक चढ़ गया. इस दौरान युवक ओवरहेड तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया. घटना की सूचना मिलते ही रेलकर्मी पहुंचे और झुलसे युवक का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल हजारीबाग भेजा. घायल युवक 60 प्रतिशत झुलस गया है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










